चौक थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौक पर सोमवार की दोपहर सरेराह खूनी खेल खेला गया। युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान हीरानंद शाह की गली निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे हीरानंद शाह गली मोड़ के पास दोनों गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। हमलावर टोली ने बिट्टू और उसके साथियों को खदेड़ा। भागते-भागते यह संघर्ष मिरचाई गली मोड़ से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंच गया। यहां एक गुट ने चाकू निकाल लिए और बिट्टू की गर्दन पर जोरदार प्रहार कर दिया। खून से लथपथ बिट्टू वहीं गिर पड़ा, जबकि बीच-बचाव करने आए राकेश और अंकित को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को भी दोनों गुटों में हुई थी झड़प-मारपीट सूत्रों की मानें तो यह विवाद सोमवार को अचानक नहीं भड़का। रविवार की शाम भी दोनों गुटों के बीच तनातनी हुई थी, लेकिन उस वक्त स्थानीय बुजुर्गों और लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। वही तनाव सोमवार को बढ़ गया। इस घटना में कई नाबालिगों के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से खून से सनी एक टी-शर्ट बरामद की गई है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। बिट्टू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की बड़ी उम्मीद था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां पिंकी देवी बेसुध हो गई हैं। परिजनों का कहना है कि बिट्टू अपने ममेरे भाई राकेश के साथ घर से निकला था, तभी उसे घेरकर मार डाला गया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस छापेमारी कर रही है। एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथमदृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला है। -डॉ. गौरव कुमार, डीएसपी पटना सिटी में सरेराह कत्लेआम, दो गुटों में खूनी संघर्ष के बाद घटना शव देखकर रोते-बिलखते बिट्टू के परिजन। बिट्टू कुमार की फाइल फोटो। चौक थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौक पर सोमवार की दोपहर सरेराह खूनी खेल खेला गया। युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान हीरानंद शाह की गली निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे हीरानंद शाह गली मोड़ के पास दोनों गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। हमलावर टोली ने बिट्टू और उसके साथियों को खदेड़ा। भागते-भागते यह संघर्ष मिरचाई गली मोड़ से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंच गया। यहां एक गुट ने चाकू निकाल लिए और बिट्टू की गर्दन पर जोरदार प्रहार कर दिया। खून से लथपथ बिट्टू वहीं गिर पड़ा, जबकि बीच-बचाव करने आए राकेश और अंकित को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को भी दोनों गुटों में हुई थी झड़प-मारपीट सूत्रों की मानें तो यह विवाद सोमवार को अचानक नहीं भड़का। रविवार की शाम भी दोनों गुटों के बीच तनातनी हुई थी, लेकिन उस वक्त स्थानीय बुजुर्गों और लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। वही तनाव सोमवार को बढ़ गया। इस घटना में कई नाबालिगों के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से खून से सनी एक टी-शर्ट बरामद की गई है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। बिट्टू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की बड़ी उम्मीद था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां पिंकी देवी बेसुध हो गई हैं। परिजनों का कहना है कि बिट्टू अपने ममेरे भाई राकेश के साथ घर से निकला था, तभी उसे घेरकर मार डाला गया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस छापेमारी कर रही है। एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथमदृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला है। -डॉ. गौरव कुमार, डीएसपी पटना सिटी में सरेराह कत्लेआम, दो गुटों में खूनी संघर्ष के बाद घटना शव देखकर रोते-बिलखते बिट्टू के परिजन। बिट्टू कुमार की फाइल फोटो।


