बिहार में कानून का राज, कड़ाई से अपराध नियंत्रण करें : नीतीश

बिहार में कानून का राज, कड़ाई से अपराध नियंत्रण करें : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। वे सोमवार को राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का उद्घाटन करने के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मद्य निषेध व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा साइबर अपराध सुरक्षा इकाई की भी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार में कानून का राज है। मुझे सभी पुलिसकर्मियों से उम्मीद है कि वे ईमानदारी के साथ पूरी तत्परता एवं कड़ाई से अपराध नियंत्रण के लिये काम करेंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अहम एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के सामने बिहार पुलिस के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन (पुलिस मुख्यालय) स्थित जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार व अन्य अफसर आदि मौजूद थे। यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होगी, 24 को वैशाली में रहेंगे पॉलिटिकल रिपोर्टर | पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के पहले चरण का कार्यक्रम तय हुआ। यह 16 जनवरी को पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। वे 24 जनवरी को वैशाली जाएंगे। 17 को पूर्वी चंपारण, 19 को सीतामढ़ी-शिवहर, 20 को गोपालगंज, 21 को सीवान, 22 को सारण तथा 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों की योजनाओं का जायजा लेंगे, इसकी समीक्षा करेंगे। पब्लिक का फीडबैक जानेंगे। योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास होगा। सोमवार को इस यात्रा को लेकर सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिलों के प्रभारी सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, एसपी को प्रपत्र जारी किए गए। यह प्रपत्र जिलास्तरीय समीक्षा बैठक को लेकर रहा। इसमें उन तमाम बिंदुओं या मसलों की चर्चा है, जिसकी मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में संबंधित विभागों के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। वे सोमवार को राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का उद्घाटन करने के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मद्य निषेध व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा साइबर अपराध सुरक्षा इकाई की भी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार में कानून का राज है। मुझे सभी पुलिसकर्मियों से उम्मीद है कि वे ईमानदारी के साथ पूरी तत्परता एवं कड़ाई से अपराध नियंत्रण के लिये काम करेंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अहम एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के सामने बिहार पुलिस के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन (पुलिस मुख्यालय) स्थित जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार व अन्य अफसर आदि मौजूद थे। यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होगी, 24 को वैशाली में रहेंगे पॉलिटिकल रिपोर्टर | पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के पहले चरण का कार्यक्रम तय हुआ। यह 16 जनवरी को पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। वे 24 जनवरी को वैशाली जाएंगे। 17 को पूर्वी चंपारण, 19 को सीतामढ़ी-शिवहर, 20 को गोपालगंज, 21 को सीवान, 22 को सारण तथा 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों की योजनाओं का जायजा लेंगे, इसकी समीक्षा करेंगे। पब्लिक का फीडबैक जानेंगे। योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास होगा। सोमवार को इस यात्रा को लेकर सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिलों के प्रभारी सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, एसपी को प्रपत्र जारी किए गए। यह प्रपत्र जिलास्तरीय समीक्षा बैठक को लेकर रहा। इसमें उन तमाम बिंदुओं या मसलों की चर्चा है, जिसकी मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में संबंधित विभागों के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *