भास्कर न्यूज| पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अर्जुन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए पूर्णिया नगर निगम समेत सभी 11 नगर निकाय में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। कहा-पूर्णिया का नगर निगम लूट निगम बन गया है। एसडीओ गेट से टैक्सी स्टैंड, मधुबनी व नया टोला में बनी सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी। इसके बाद ठेकेदारों ने अलकतरा डाल दिया। मार्केट में जो सामान 2 रुपए में मिलता है उसे नगर निगम 200 रुपए में खरीदा है। इस सबों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय सिन्हा व डीएम को फोन कर इसकी जांच की मांग की है। जो अधिकारी पैसे कमाए हैं उसे जेल जाना होगा। मैंने विजिलेंस आदि से अधिकारियों व ठेकेदारों की सम्पत्ति की जांच की मांग की है। पूर्णिया में बिना लाइसेंस अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, निजी अस्पताल आदि चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डॉक्टरों की फीस पर भी सवाल उठाया। कहा- बिहार में नल-जल योजना, हरियाली योजना, ओडीएफ सभी फ्लॉप है। इसकी जांच होनी चाहिए। मौके पर संजय सिंह,राजेश यादव, बबलू भगत, वैश खान, सुडु यादव, सुशीला भारती,अभिषेक आनन्द,सयुब आलम आदि उपस्थित थे। सांसद ने कहा-बिहार में कानून और संविधान का डर खत्म हो गया है। डगरुआ में महिला के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया। आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा मिलनी चाहिए। एक बेटी को पूर्णिया से 25 किमी दूर ले जाकर 6 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को जैसे अंजाम दिया, वह जल्लाद से कम नहीं है। शराबबंदी के बावजूद लड़की को शराब पिला डांस करवाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। हाल में खगड़िया में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। वहीं, पटना में जहानाबाद की एक लड़की की हॉस्टल में घुसकर रेप के बाद हत्या कर दी गई। मधेपुरा में दबंगों द्वारा एक लड़की से रेप के बाद हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया गया। भास्कर न्यूज| पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अर्जुन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए पूर्णिया नगर निगम समेत सभी 11 नगर निकाय में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। कहा-पूर्णिया का नगर निगम लूट निगम बन गया है। एसडीओ गेट से टैक्सी स्टैंड, मधुबनी व नया टोला में बनी सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी। इसके बाद ठेकेदारों ने अलकतरा डाल दिया। मार्केट में जो सामान 2 रुपए में मिलता है उसे नगर निगम 200 रुपए में खरीदा है। इस सबों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय सिन्हा व डीएम को फोन कर इसकी जांच की मांग की है। जो अधिकारी पैसे कमाए हैं उसे जेल जाना होगा। मैंने विजिलेंस आदि से अधिकारियों व ठेकेदारों की सम्पत्ति की जांच की मांग की है। पूर्णिया में बिना लाइसेंस अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, निजी अस्पताल आदि चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डॉक्टरों की फीस पर भी सवाल उठाया। कहा- बिहार में नल-जल योजना, हरियाली योजना, ओडीएफ सभी फ्लॉप है। इसकी जांच होनी चाहिए। मौके पर संजय सिंह,राजेश यादव, बबलू भगत, वैश खान, सुडु यादव, सुशीला भारती,अभिषेक आनन्द,सयुब आलम आदि उपस्थित थे। सांसद ने कहा-बिहार में कानून और संविधान का डर खत्म हो गया है। डगरुआ में महिला के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया। आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा मिलनी चाहिए। एक बेटी को पूर्णिया से 25 किमी दूर ले जाकर 6 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को जैसे अंजाम दिया, वह जल्लाद से कम नहीं है। शराबबंदी के बावजूद लड़की को शराब पिला डांस करवाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। हाल में खगड़िया में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। वहीं, पटना में जहानाबाद की एक लड़की की हॉस्टल में घुसकर रेप के बाद हत्या कर दी गई। मधेपुरा में दबंगों द्वारा एक लड़की से रेप के बाद हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया गया।


