सुबह कुहासा, दोपहर में धूप से राहत, पारा 2 डिग्री चढ़ा

सुबह कुहासा, दोपहर में धूप से राहत, पारा 2 डिग्री चढ़ा

अधिकतम तापमान 23.8 व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज भास्कर न्यूज|पूर्णिया पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कम होते दिख रहा है। हालांकि ठंड व कनकनी का असर अब भी बरकरार है। सोमवार की सुबह छाए घना कुहासा छाए रहने के बाद निकली तेज धूप से तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ। वहीं, पछिया हवा की धीमी रफ्तार के कारण से भी दिन के समय ठंड व कनकनी का असर कम देखने को मिली। हालांकि शाम होते ही धीरे-धीरे एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। पिछले दो दिनों से निकल रही धूप से जहां अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री से अधिक का इजाफा हो चुका है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान में अगले 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय में घना कुहासा का असर बना रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभवना है, जिस कारण दिन के समय मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन लोगों को अभी ठंड व कनकनी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राकेश कुमार,मौसम वैज्ञानिक पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सहायक राकेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। जिस कारण से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी सी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि सोमवार करीब तीन घंटे तक घना कुहासा का असर बना रहा। जिस कारण से शहरी क्षेत्र में विजिबिलिटी 50 मीटर के आस-पास दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद कुहासे का असर कम हुआ और धूप देखने को मिली। दिन के समय में धूप निकलने व पछिया हवा की रफ्तार कम रहने के कारण से लोगों को अन्य दिनों की तुलना में ठंड व कनकनी से राहत मिली है। आने वाले 72 घंटे तक मौसम के कमोबेश इसी तरह से बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने घना कुहासा को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। सुबह के समय में घना कुहासा देखने को मिलेगा। आने वाले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहेगी। लेकिन अभी ठंड व कनकनी का असर बरकरार रहेगा। अधिकतम तापमान 23.8 व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज भास्कर न्यूज|पूर्णिया पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कम होते दिख रहा है। हालांकि ठंड व कनकनी का असर अब भी बरकरार है। सोमवार की सुबह छाए घना कुहासा छाए रहने के बाद निकली तेज धूप से तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ। वहीं, पछिया हवा की धीमी रफ्तार के कारण से भी दिन के समय ठंड व कनकनी का असर कम देखने को मिली। हालांकि शाम होते ही धीरे-धीरे एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। पिछले दो दिनों से निकल रही धूप से जहां अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री से अधिक का इजाफा हो चुका है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान में अगले 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय में घना कुहासा का असर बना रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभवना है, जिस कारण दिन के समय मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन लोगों को अभी ठंड व कनकनी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राकेश कुमार,मौसम वैज्ञानिक पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सहायक राकेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। जिस कारण से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी सी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि सोमवार करीब तीन घंटे तक घना कुहासा का असर बना रहा। जिस कारण से शहरी क्षेत्र में विजिबिलिटी 50 मीटर के आस-पास दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद कुहासे का असर कम हुआ और धूप देखने को मिली। दिन के समय में धूप निकलने व पछिया हवा की रफ्तार कम रहने के कारण से लोगों को अन्य दिनों की तुलना में ठंड व कनकनी से राहत मिली है। आने वाले 72 घंटे तक मौसम के कमोबेश इसी तरह से बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने घना कुहासा को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। सुबह के समय में घना कुहासा देखने को मिलेगा। आने वाले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहेगी। लेकिन अभी ठंड व कनकनी का असर बरकरार रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *