चार दिन से लापता छात्र का शव कुएं में मिला:दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था विष्णु ,संदिग्धों से पूछताछ

चार दिन से लापता छात्र का शव कुएं में मिला:दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था विष्णु ,संदिग्धों से पूछताछ

रोहतास में चार दिन से लापता एक युवक का शव सोमवार को एक कुएं से बरामद किया गया। यह घटना दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी पुल के समीप हुई। मृतक की पहचान सूर्यपूरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी राजेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार सिंह के रूप में हुई है। 8 जनवरी को पार्टी में शामिल होने के लिए निकला था परिजनों के अनुसार, विष्णु कुमार सिंह आईटीआई का छात्र था। वह 8 जनवरी को अपने कुछ दोस्तों के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने सूर्यपूरा थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कुएं से शव मिलने की सूचना पर जुटे स्थानीय लोग सोमवार को भलुनी पुल के समीप कुएं से शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, कुछ लोग इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। दिनारा पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस फिलहाल मृतक के दोस्तों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है। रोहतास में चार दिन से लापता एक युवक का शव सोमवार को एक कुएं से बरामद किया गया। यह घटना दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी पुल के समीप हुई। मृतक की पहचान सूर्यपूरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी राजेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार सिंह के रूप में हुई है। 8 जनवरी को पार्टी में शामिल होने के लिए निकला था परिजनों के अनुसार, विष्णु कुमार सिंह आईटीआई का छात्र था। वह 8 जनवरी को अपने कुछ दोस्तों के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने सूर्यपूरा थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कुएं से शव मिलने की सूचना पर जुटे स्थानीय लोग सोमवार को भलुनी पुल के समीप कुएं से शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, कुछ लोग इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। दिनारा पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस फिलहाल मृतक के दोस्तों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *