Border2 New Song: बॉर्डर 2 के मेकर्स फिल्म के म्यूजिक एसेट्स एक के बाद एक रिलीज कर रहे हैं। अब तक फिल्म के दो गाने ‘घर कब आओगे’ और ‘इश्क दा चेहरा’ रिलीज हो चुके हैं। इन दोनों के बाद आज मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गाना रिलीज किया है।
‘जाते हुए लम्हे’ गाना रिलीज
‘जाते हुए लम्हे’ साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के मशहूर गाने का री-क्रिएटेड वर्जन है। यह गाना 3 मिनिट 39 सेकंड्स का है और इसने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है, साथ ही ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है। इस गाने को सिंगर और कंपोजर विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसे मिथुन ने कंपोज किया है। ओरिजिनल गाने को रूपकुमार राठौड़ ने गाया था और संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था। यह गाना सैनिकों की जुदाई के भाव, उनके त्याग और उनके परिवारों की उम्मीदों को बेहद भावनात्मक अंदाज में दर्शाता और महसूस कराता है।
विशाल मिश्रा ने दिया क्रेडिट
गाने के क्रेडिट्स शेयर करते हुए सिंगर विशाल मिश्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, “आपके सामने आपका गाना गाना और आपका आशीर्वाद पाना मेरा सौभाग्य है। ये पल हमेशा मेरे साथ रहेंगे सर @रूपकुमारराठौड़। ‘जाते हुए लम्हों’ का हमारा वर्जन मिथुन, मैं और #Border2 की पूरी टीम आपको, @JavedAkhtarJadu सर और @The_AnuMalik जी को समर्पित करते हैं। ”
‘बॉर्डर 2’ के बारे में
साल 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी। वहीं ‘बॉर्डर 2’, पहली फिल्म की सीक्वल होने के साथ-साथ 1971 की इसी जंग पर आधारित एक नई कहानी पेश करती है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे जेपी दत्ता, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। ‘बॉर्डर2’ 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


