शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान तेज कर दिया गया है। किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से राजस्व कर्मियों और कृषि सलाहकारों द्वारा घर-घर जाकर पंजीकरण किया जा रहा है। इस दौरान किसानों की फार्मर आईडी भी बनाई जा रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने मंगलवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में रजिस्ट्रेशन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कृषि सलाहकारों और कृषि समन्वयकों को विशेष निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। टीमों को घर-घर जाकर किसानों से संपर्क करने और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने यह भी बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन से किसानों को फसल सहायता, बीज अनुदान, कृषि यंत्र योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इस अभियान में सर्वे राजस्व से जुड़े अधिकारी भी मौजूद हैं, जो भूमि संबंधी जानकारी के सत्यापन में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे इस अभियान से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान पंजीकरण करा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन और आईडी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान तेज कर दिया गया है। किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से राजस्व कर्मियों और कृषि सलाहकारों द्वारा घर-घर जाकर पंजीकरण किया जा रहा है। इस दौरान किसानों की फार्मर आईडी भी बनाई जा रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने मंगलवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में रजिस्ट्रेशन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कृषि सलाहकारों और कृषि समन्वयकों को विशेष निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। टीमों को घर-घर जाकर किसानों से संपर्क करने और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने यह भी बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन से किसानों को फसल सहायता, बीज अनुदान, कृषि यंत्र योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इस अभियान में सर्वे राजस्व से जुड़े अधिकारी भी मौजूद हैं, जो भूमि संबंधी जानकारी के सत्यापन में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे इस अभियान से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान पंजीकरण करा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन और आईडी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।


