दोस्त की जन्मदिन पार्टी में युवक की हत्या:इटावा में झगड़े के बाद सीने में नुकिला हथियार घोंपा, सड़क किनारे फेंका शव

दोस्त की जन्मदिन पार्टी में युवक की हत्या:इटावा में झगड़े के बाद सीने में नुकिला हथियार घोंपा, सड़क किनारे फेंका शव

इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। हत्यारे किशोर का शव उसकी बाइक के साथ सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। शव सिरसा गांव के पास चंपानेर मोड़ पर मिला। मृतक की पहचान झिंदुआ भरथना निवासी एलिश उर्फ आर्यन (17) पुत्र रवींद्र यादव के रूप में हुई है। एलिश बसरेहर के बल्लमपुर गांव में अपने दोस्त अंकित के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। सोमवार शाम करीब 6 बजे पार्टी के दौरान एलिश का अतुल नाम के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एलिश के सीने में नुकीली वस्तु घोंप दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों को किया था फोन मृतक के चाचा नारायण सिंह के मुताबिक, शाम करीब पौन छह बजे एलिश ने अपने चचेरे भाई बीटू को फोन कर बताया था कि पार्टी में झगड़ा हो गया है और वह वहां से निकलना चाहता है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। संपर्क न होने पर परिजन तलाश में निकले, तभी पुलिस से चंपानेर मोड़ पर शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल से मिले अहम सुराग मौके पर पहुंची पुलिस को एलिश का शव उसकी बाइक के पास पड़ा मिला। पास में टूटा चश्मा, अंगोछा और खून के निशान मिले, शव के सीने के बाईं ओर छेदनुमा गहरा घाव था , मृतक का मोबाइल फोन गायब मिला पुलिस का मानना है कि हत्या झगड़े के बाद उसी इलाके में की गई। फॉरेंसिक टीम ने की जांच सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र, सीओ सैफई कुशलपाल समेत बसरेहर और चौबिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। इकलौते बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। परिजनों का कहना है कि एलिश का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था। वह इंटर का छात्र था और सिर्फ दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने आया था। पुलिस का कहना है कि स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *