पीलीभीत में कार की टक्कर से केनगार्ड की मौत:बेटा गंभीर, चीनी मिल्स के पास हुआ हादसा

पीलीभीत में कार की टक्कर से केनगार्ड की मौत:बेटा गंभीर, चीनी मिल्स के पास हुआ हादसा

पीलीभीत में सोमवार शाम सड़क हादसे में चीनी मिल के केनगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा खुटार हाईवे पर स्थित पूरनपुर सहकारी चीनी मिल के मुख्य द्वार के सामने हुआ। मृतक की पहचान मोहम्मद सद्धीक (45) निवासी मोहल्ला खानकाह, पूरनपुर के रूप में हुई है। वह पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में केनगार्ड के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे मोहम्मद सद्धीक अपने पुत्र मोहम्मद साहिल के साथ स्कूटी से चीनी मिल में ड्यूटी पर जा रहे थे। साहिल भी उसी चीनी मिल में क्रय केंद्र इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। जैसे ही पिता-पुत्र चीनी मिल के मुख्य गेट के पास पहुंचे, तभी खुटार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और मिल कर्मियों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद सद्धीक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में चीनी मिल के एक कर्मचारी की मौत हुई है और उनका पुत्र घायल है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *