दिशा की बैठक में 2 घंटे देरी से पहुंचे सांसद:पटना के लिए नई ट्रेन का आश्वासन , सांसद निधि खर्च पर दी सफाई

दिशा की बैठक में 2 घंटे देरी से पहुंचे सांसद:पटना के लिए नई ट्रेन का आश्वासन , सांसद निधि खर्च पर दी सफाई

शेखपुरा । नवादा सांसद विवेक ठाकुर सोमवार को दिशा की बैठक में लगभग दो घंटे विलंब से पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिले में कई नई रेल परियोजनाओं के शीघ्र लागू होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सांसद निधि के अन्यत्र खर्च किए जाने के सवाल पर भी स्पष्टीकरण दिया। सांसद ठाकुर ने नवादा से शेखपुरा होते हुए पटना तक चलने वाली सवारी गाड़ी की बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक नई ट्रेन के परिचालन का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेल मंत्री और मंत्रालय के साथ बातचीत चल रही है।सोशल मीडिया पर सांसद निधि को अन्यत्र खर्च किए जाने के सवाल पर सांसद ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने यह राशि नियमों के तहत ही खर्च की है। सांसद आपदा या अन्य आवश्यकताओं में आवंटन करते हैं निधि उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसदों को अपनी निधि का 50 प्रतिशत हिस्सा देश के किसी भी हिस्से में खर्च करने का अधिकार है। विवेक ठाकुर ने बताया कि सांसद आपदा या अन्य आवश्यकताओं के अनुसार अपनी निधि का आवंटन करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शेखपुरा जैसे जिलों में भी सांसद सोनल मानसिंह की निधि से विकास कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने स्वयं अपनी निधि का उपयोग आपदा के समय पश्चिम बंगाल और केरल में खर्च करने की अनुमति दी है। सांसद ने निधि के आवंटन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या उदासीनता की बात से इनकार किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को सांसद निधि के खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। शेखपुरा । नवादा सांसद विवेक ठाकुर सोमवार को दिशा की बैठक में लगभग दो घंटे विलंब से पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिले में कई नई रेल परियोजनाओं के शीघ्र लागू होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सांसद निधि के अन्यत्र खर्च किए जाने के सवाल पर भी स्पष्टीकरण दिया। सांसद ठाकुर ने नवादा से शेखपुरा होते हुए पटना तक चलने वाली सवारी गाड़ी की बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक नई ट्रेन के परिचालन का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेल मंत्री और मंत्रालय के साथ बातचीत चल रही है।सोशल मीडिया पर सांसद निधि को अन्यत्र खर्च किए जाने के सवाल पर सांसद ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने यह राशि नियमों के तहत ही खर्च की है। सांसद आपदा या अन्य आवश्यकताओं में आवंटन करते हैं निधि उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसदों को अपनी निधि का 50 प्रतिशत हिस्सा देश के किसी भी हिस्से में खर्च करने का अधिकार है। विवेक ठाकुर ने बताया कि सांसद आपदा या अन्य आवश्यकताओं के अनुसार अपनी निधि का आवंटन करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शेखपुरा जैसे जिलों में भी सांसद सोनल मानसिंह की निधि से विकास कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने स्वयं अपनी निधि का उपयोग आपदा के समय पश्चिम बंगाल और केरल में खर्च करने की अनुमति दी है। सांसद ने निधि के आवंटन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या उदासीनता की बात से इनकार किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को सांसद निधि के खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *