Jodhpur: क्राइम ब्रांच में तैनात ASI लूणाराम की कार्डियक अरेस्ट से मौत, दो दिन से अस्पताल में थे भर्ती

Jodhpur: क्राइम ब्रांच में तैनात ASI लूणाराम की कार्डियक अरेस्ट से मौत, दो दिन से अस्पताल में थे भर्ती

जोधपुर। जोधपुर डीसीपी ऑफिस (ईस्ट) की क्राइम ब्रांच में तैनात ASI लूणाराम (47) की सोमवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वे पिछले दो दिन से सांस लेने में तकलीफ और खून की कमी की शिकायत पर भर्ती थे। हालत में सुधार की उम्मीद के बीच अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली।

निधन के बाद सोमवार को उनकी पार्थिव देह पुलिस लाइन ले जाई गई, जहां पुलिसकर्मियों ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनका शव पैतृक गांव पीपाड़ सिटी ले जाया गया। श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस लाइन में कांस्टेबल की मौत

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही करवड़ थानान्तर्गत दईजर स्थित ग्रामीण पुलिस लाइन के आवासीय क्वार्टर में एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वो बेहोशी की हालत में चारपाई से नीचे गिरा मिला था। पुलिस के अनुसार बालेसर थानान्तर्गत झिनझिनयाला कला गांव निवासी रावलसिंह राजपूत जोधपुर ग्रामीण पुलिस में कांस्टेबल था।

यह वीडियो भी देखें

चारपाई से नीचे गिरा मिला

उसकी पोस्टिंग रिजर्व पुलिस लाइन में थी। वो रात को आवासीय क्वार्टर में चारपाई पर सोया था। दूसरे दिन सुबह वह चारपाई से नीचे गिरा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन अस्पताल आए, जहां उसके भाई विजय सिंह की ओर से मर्ग दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंपा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *