विवेकानंद जयंती पर छात्र संवाद-क्विज कंपटीशन:40 से अधिक विजेताओं को मिला इनाम, प्रदेश मंत्री ने किया सम्मानित

विवेकानंद जयंती पर छात्र संवाद-क्विज कंपटीशन:40 से अधिक विजेताओं को मिला इनाम, प्रदेश मंत्री ने किया सम्मानित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता और मासिक टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें 40 से अधिक विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें स्वामी विवेकानंद जी की पुस्तकें भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि इस क्विज प्रतियोगिता और मासिक टेस्ट में शामिल होकर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, स्वामी विवेकानंद, मंगल पांडे और भगत सिंह जैसे युवा हुए हैं। आज की पीढ़ी को भी ऐसे ही युवाओं की आवश्यकता है, तभी भारत विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने किशनगंज की धरती से ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ का जयघोष करने वाले युवाओं के निकलने की बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक अमित मंडल, जिला संयोजक दीपक चौहान, अमित कौशिक, साहिल साहा, सोमू कुमार, अंकित कुमार, विजय राय, आयुष गुप्ता, श्रीकांत कुमार और प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य एंजेल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता और मासिक टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें 40 से अधिक विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें स्वामी विवेकानंद जी की पुस्तकें भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि इस क्विज प्रतियोगिता और मासिक टेस्ट में शामिल होकर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, स्वामी विवेकानंद, मंगल पांडे और भगत सिंह जैसे युवा हुए हैं। आज की पीढ़ी को भी ऐसे ही युवाओं की आवश्यकता है, तभी भारत विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने किशनगंज की धरती से ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ का जयघोष करने वाले युवाओं के निकलने की बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक अमित मंडल, जिला संयोजक दीपक चौहान, अमित कौशिक, साहिल साहा, सोमू कुमार, अंकित कुमार, विजय राय, आयुष गुप्ता, श्रीकांत कुमार और प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य एंजेल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *