लखनऊ के मेट्रो स्टेशन पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया:छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, MD बोले- विवेकानंद के विचारों को पढ़ें

लखनऊ के मेट्रो स्टेशन पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया:छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, MD बोले- विवेकानंद के विचारों को पढ़ें

लखनऊ में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल फ्यूचर संस्था से जुड़े वंचित वर्ग के बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक किया। नाटक के जरिए बच्चों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और नागरिक जिम्मेदारी को समझाया।इसके साथ ही बच्चों ने शास्त्रीय कथक भी किया। वही लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने नशे की लत, सतत विकास और राष्ट्र निर्माण के मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक किया। नाटक में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त तरीके से दर्शाया गया। इस मौके पर यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।यूपी मेट्रो केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी मंच भी है। युवाओं के ऐसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने में सहायक होते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *