गोरखपुर की गौशाला में लोगो ने लगाया लापरवाही का आरोप:वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों में मची हलचल, देखें VIDEO

गोरखपुर की गौशाला में लोगो ने लगाया लापरवाही का आरोप:वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों में मची हलचल, देखें VIDEO

गोरखपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 38, कान्हा उपवन में स्थित गौशाला से एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कुछ गायें जमीन पर गिरी हुई दिखाई दे रही हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वे जिंदा नहीं हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम, वार्ड के पार्षद और गौशाला की देखरेख करने वाले कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर देखभाल की जाती तो ऐसी स्थिति नहीं होती।
मामले की जानकारी मिलते ही गोरखपुर के डीएम दीपक मीणा ने कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने गौशाला की स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों से जानकारी ली।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है और अगर कहीं लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, वार्ड के पार्षद छोटेलाल गुप्ता ने इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उन्होंने इस विषय पर ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *