NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला दहन, पुलिस के साथ झुमा-झटकी

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला दहन, पुलिस के साथ झुमा-झटकी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में NSUI के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी व पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे उनके बीच झुमा-झटकी भी हुई। सोमवार को NSUI के पदाधिकारी और कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन चौक पहुंचे। जहां उनके द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाना था। ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे पुतला को छिनने का प्रयास किया, इस दौरान उनके बीच झुमाझटकी भी हुई। इसी बीच कांग्रेसियों ने पुतला का दहन कर दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना था कि सोमवार को बनारस में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी और छात्र शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकालकर विरोध जता रहे थे। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में पुतला दहन किया गया। पुलिस सिविल ड्रेस में पुतला दहन रोकने पहुंची
इस संबंध में NSUI के जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में आज प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था। वहीं पुतला दहन को रोकने कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने पुतला को लूटने का भी प्रयास किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *