बक्सर में 31 मार्च तक चलेगा निशुल्क मोतियाबिंद शिविर:बिना टांके फेको मशीन से होगा ऑपरेशन, सॉफ्ट फोल्डेबल लेंस भी फ्री

बक्सर में 31 मार्च तक चलेगा निशुल्क मोतियाबिंद शिविर:बिना टांके फेको मशीन से होगा ऑपरेशन, सॉफ्ट फोल्डेबल लेंस भी फ्री

बक्सर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कृतपुरा गांव में 31 मार्च तक बिहार का अब तक का सबसे बड़ा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर श्री रणछोड़दासजी बापू चैरिटेबल हॉस्पिटल, राजकोट (गुजरात) के तत्वावधान में संचालित हो रहा है। शिविर में आधुनिक फेको मशीन के माध्यम से बिना टांके मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। सभी मरीजों को उच्च गुणवत्ता का सॉफ्ट फोल्डेबल लेंस पूरी तरह नि:शुल्क लगाया जाएगा, जिससे उनकी दृष्टि सुरक्षित और शीघ्र लौट सके। शिविर में मरीजों के लिए जांच, ऑपरेशन, दवा, नाश्ता, भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। इसके साथ ही मरीज के साथ एक परिजन के रहने और खाने की भी सुविधा उपलब्ध है। उपचार के बाद मरीजों को अन्न और वस्त्र देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी और प्रत्येक मरीज की आरती उतारकर भावनात्मक सम्मान भी किया जाएगा। तकनीक के माध्यम से नि:शुल्क इलाज शिविर का मुख्य उद्देश्य बिहार के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से नि:शुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है। इस संबंध में सोमवार को भोजपुर जिला के शहीद भवन स्थित कंसल्टेंसी सर्विसेज, रमना मैदान में आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीणभाई वसाणी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर परम पूज्य श्री रणछोड़दासजी बापू श्री के दिव्य संदेश ‘मरीज मेरे भगवान हैं’ और ‘मुझे भूल जाना, पर नेत्रयज्ञ को नहीं भूलना’ से प्रेरित होकर आयोजित किया गया है। इसी विचारधारा को साकार करने के लिए बक्सर सहित पूरे बिहार के जरूरतमंद लोगों के लिए यह विशाल नेत्रयज्ञ किया जा रहा है। 3 दिन शिविर में रहना होगा रजिस्ट्रेशन और जांच की व्यवस्था कृतपुरा स्थित चिराग संस्था के समीप विशाल टेंट में की गई है, जबकि ऑपरेशन कृतपुरा मंदिर परिसर में 10 अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से किए जा रहे हैं। प्रत्येक मरीज को लगभग 3 दिन शिविर में रहना होगा। आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि मोतियाबिंद से पीड़ित जरूरतमंद लोग अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं और इस जानकारी को अपने गांव-समाज तक पहुंचाकर दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि कोई भी व्यक्ति आंखों की रोशनी से वंचित न रहे। प्रेसवार्ता में राकेश राय उर्फ कल्लू राय, राघवेंद्र राय, सोनू राय, चिराग भाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे । बक्सर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कृतपुरा गांव में 31 मार्च तक बिहार का अब तक का सबसे बड़ा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर श्री रणछोड़दासजी बापू चैरिटेबल हॉस्पिटल, राजकोट (गुजरात) के तत्वावधान में संचालित हो रहा है। शिविर में आधुनिक फेको मशीन के माध्यम से बिना टांके मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। सभी मरीजों को उच्च गुणवत्ता का सॉफ्ट फोल्डेबल लेंस पूरी तरह नि:शुल्क लगाया जाएगा, जिससे उनकी दृष्टि सुरक्षित और शीघ्र लौट सके। शिविर में मरीजों के लिए जांच, ऑपरेशन, दवा, नाश्ता, भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। इसके साथ ही मरीज के साथ एक परिजन के रहने और खाने की भी सुविधा उपलब्ध है। उपचार के बाद मरीजों को अन्न और वस्त्र देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी और प्रत्येक मरीज की आरती उतारकर भावनात्मक सम्मान भी किया जाएगा। तकनीक के माध्यम से नि:शुल्क इलाज शिविर का मुख्य उद्देश्य बिहार के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से नि:शुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है। इस संबंध में सोमवार को भोजपुर जिला के शहीद भवन स्थित कंसल्टेंसी सर्विसेज, रमना मैदान में आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीणभाई वसाणी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर परम पूज्य श्री रणछोड़दासजी बापू श्री के दिव्य संदेश ‘मरीज मेरे भगवान हैं’ और ‘मुझे भूल जाना, पर नेत्रयज्ञ को नहीं भूलना’ से प्रेरित होकर आयोजित किया गया है। इसी विचारधारा को साकार करने के लिए बक्सर सहित पूरे बिहार के जरूरतमंद लोगों के लिए यह विशाल नेत्रयज्ञ किया जा रहा है। 3 दिन शिविर में रहना होगा रजिस्ट्रेशन और जांच की व्यवस्था कृतपुरा स्थित चिराग संस्था के समीप विशाल टेंट में की गई है, जबकि ऑपरेशन कृतपुरा मंदिर परिसर में 10 अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से किए जा रहे हैं। प्रत्येक मरीज को लगभग 3 दिन शिविर में रहना होगा। आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि मोतियाबिंद से पीड़ित जरूरतमंद लोग अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं और इस जानकारी को अपने गांव-समाज तक पहुंचाकर दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि कोई भी व्यक्ति आंखों की रोशनी से वंचित न रहे। प्रेसवार्ता में राकेश राय उर्फ कल्लू राय, राघवेंद्र राय, सोनू राय, चिराग भाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *