शेयर बाजार 15 जनवरी को बंद रहेगा:महाराष्ट्र सिविक पोल्स के कारण NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स भी बंद रहेगा

शेयर बाजार 15 जनवरी को बंद रहेगा:महाराष्ट्र सिविक पोल्स के कारण NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स भी बंद रहेगा

शेयर बाजार 15 जनवरी को बंद रहेगा। NSE और BSE ने घोषणा की है कि गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र में होने वाले म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनावों (सिविक पोल्स) के कारण कैपिटल मार्केट सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। यह फैसला महाराष्ट्र सरकार के घोषित पब्लिक हॉलिडे के बाद आया है, जिसमें 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस में वोटिंग हो रही है। जिसमें मुंबई की ब्रिहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) भी शामिल है। पहले सेटलमेंट हॉलिडे था, अब फुल ट्रेडिंग हॉलिडे NSE ने पहले एक सर्कुलर में कहा था कि बाजार खुले रहेंगे, लेकिन T+0 सेटलमेंट नहीं होगा। लेकिन बाद में आंशिक संशोधन करते हुए NSE ने बताया कि 15 जनवरी को कैपिटल मार्केट (CM) सेगमेंट में ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। इसका मतलब है कि इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग नहीं हो पाएगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में भी मॉर्निंग सेशन बंद रहेगा। महाराष्ट्र सरकार का नोटिफिकेशन महाराष्ट्र सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत 15 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। यह हॉलिडे 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस में चुनाव सुचारू रूप से कराने के लिए है, जिसमें मुंबई सिटी और मुंबई सबअर्बन (BMC) शामिल हैं। BMC की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मुंबई शहर और पूर्वी-पश्चिमी उपनगरों में सरकारी दफ्तर, पब्लिक सेक्टर यूनिट्स, बैंक और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। वोटिंग और रिजल्ट का शेड्यूल यह चुनाव 2017 के बाद हो रहे हैं, जब आखिरी बार सिविक पोल्स हुए थे और बाजार बंद रहा था। इस बार करीब 1 करोड़ से ज्यादा वोटर हिस्सा लेंगे। ट्रेडर्स पर क्या असर? ये खबर भी पढ़ें… TCS का मुनाफा 14% घटकर ₹10,657 करोड़: तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 5% बढ़ा; शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹57 डिविडेंड मिलेगा टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 10,657 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 14% की गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 12,380 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *