फर्जी लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी:साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार गुजरात महाराष्ट्र दिल्ली पंजाब के लोगों के साथ कर चुका है ठगी

आजमगढ़ जिले की साइबर सेल ने फर्जी लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले साथी साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर गोरखपुर का रहने वाला है जो कि वर्तमान समय में आजमगढ़ में रह रहा था। आरोपी ने 20 से अधिक लोगों के साथ एक करोड़ से अधिक की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही आरोपी गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब के लोगों के साथ लगातार होगी कर रहा था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले की साइबर सेल मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले प्रतीक ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद साइबर टीम ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी। समाचार पत्रों में विज्ञापन मुद्रा रोजगार योजना के नाम से ठगी इस मामले का खुलासा करते हुए जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी समाचार पत्रों में मुद्रा फाइनेंस मुद्रा रोजगार योजना पर्सनल लोन बिजनेस लोन प्रॉपर्टी लोन के नाम पर विज्ञापन प्रकाशित करते थे। विज्ञापन देखकर लोन लेने के इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क होने पर अभियुक्त द्वारा प्रोसेसिंग फीस फाइल चार्ज और ऑफिस खर्च के नाम पर धनराशि की वसूली की जाती थी। जिसे अलग-अलग सेवा केंद्रों से निकाल लिया जाता था। इसके साथ ही आरोपी लोगों का विश्वास जीतकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन 5 फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर खातों की भी जांच कराई जा रही है जिससे अभी तक आरोपी द्वारा ठगी किए गए मामलों की जानकारी जुटाई जा सके। साइबर सेल की इस टीम में इंस्पेक्टर विभा पांडेय, सुखनंदन यादव विशाल यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *