शिवपुरी भाजपा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा:आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री बने; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य

शिवपुरी भाजपा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा:आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री बने; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी की शिवपुरी जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को की गई। यह सूची जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने जारी की, जिसे प्रदेशाध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति प्राप्त थी। संगठन में आठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें नवाब सिंह कुशवाह, इंजीनियर गोपाल सिंह पाल, सालिकराम कुशवाह, पूनम राजौरिया, हेमलता रावत, हेमंत ओझा, भूपेंद्र सिंह यादव और पवन लोधी शामिल हैं। योगेंद्र रघुवंशी (बंटी), के.पी. परमार और लवलेश जैन को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। मंत्री पद पर डॉ. रश्मी गुप्ता, अवतार सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न वर्मा, कृष्णबिहारी गुप्ता, धर्मेंद्र रावत, नीरज तोमर, दीपा बंसल और लक्ष्मी जाटव को नियुक्त किया गया है। कपिल कोषाध्यक्ष, हरिशंकर कार्यालय मंत्री बने
कपिल तिवारी (पंडा) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सोनूमल कुशवाह सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। हरिशंकर दुबे कार्यालय मंत्री नियुक्त हुए हैं। सोनू राजावत और जंडेल सिंह गुर्जर सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। विक्की मंगल को सोशल मीडिया प्रभारी और सुनील भार्गव को सह-प्रभारी बनाया गया है। मुकेश जैन मीडिया प्रभारी और अनिल श्रीधर सह-प्रभारी होंगे। आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी वेदांश सविता को दी गई है, जबकि रागिनी सोनी सह-प्रभारी होंगी। जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *