दरभंगा में भारतीय स्टेट बैंक में चोरी की कोशिश हुई है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने अंदर घुसकर करीब 15 ताले तोड़ डाले। हालांकि, स्ट्रांग रूम के अंदर तिजोरी का लॉक नहीं टूटा। जिससे कैश चोरी होने से बच गया। घटना रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव शाखा की है। सोमवार सुबह जब बैंक कर्मी शाखा पहुंचे तो मुख्य गेट बंद मिला। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि शटर टूटा हुआ है। सभी कमरों के ताले टूटे थे। गोदरेज, सामान रूम का गेट और स्ट्रांग रूम का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण हीं टूट सका। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची सूचना मिलते ही रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई है। FSL की टीम भी जांच के लिए पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। सुरक्षा बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि नयागांव में यह बैंक पिछले 14 वर्षों से संचालित है, लेकिन आज तक इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। यह पहली बार है जब बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है। पुलिस गश्ती बढ़ाने और बैंक में स्थायी सुरक्षा गार्ड की तैनाती की मांग की है। जांच में जुटी तकनीकी टीम बैंक के मुख्य प्रबंधक ऑपरेशन, चौधरी कृष्णकांत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बैंक से किसी प्रकार की नकदी चोरी नहीं हुई है। एसबीआई का स्ट्रांग रूम काफी मजबूत होता है, जिसे तोड़ पाना चोरों के बस की बात नहीं थी। तकनीकी टीम को बुलाया गया है। जांच चल रही है। सीसीटीवी में 2 लोग दिखे इस संबंध में रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि FSL की टीम को बुलाई गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग नजर आ रहे हैं। फेस को कवर कर रथा था। पहचान के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। दरभंगा में भारतीय स्टेट बैंक में चोरी की कोशिश हुई है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने अंदर घुसकर करीब 15 ताले तोड़ डाले। हालांकि, स्ट्रांग रूम के अंदर तिजोरी का लॉक नहीं टूटा। जिससे कैश चोरी होने से बच गया। घटना रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव शाखा की है। सोमवार सुबह जब बैंक कर्मी शाखा पहुंचे तो मुख्य गेट बंद मिला। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि शटर टूटा हुआ है। सभी कमरों के ताले टूटे थे। गोदरेज, सामान रूम का गेट और स्ट्रांग रूम का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण हीं टूट सका। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची सूचना मिलते ही रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई है। FSL की टीम भी जांच के लिए पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। सुरक्षा बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि नयागांव में यह बैंक पिछले 14 वर्षों से संचालित है, लेकिन आज तक इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। यह पहली बार है जब बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है। पुलिस गश्ती बढ़ाने और बैंक में स्थायी सुरक्षा गार्ड की तैनाती की मांग की है। जांच में जुटी तकनीकी टीम बैंक के मुख्य प्रबंधक ऑपरेशन, चौधरी कृष्णकांत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बैंक से किसी प्रकार की नकदी चोरी नहीं हुई है। एसबीआई का स्ट्रांग रूम काफी मजबूत होता है, जिसे तोड़ पाना चोरों के बस की बात नहीं थी। तकनीकी टीम को बुलाया गया है। जांच चल रही है। सीसीटीवी में 2 लोग दिखे इस संबंध में रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि FSL की टीम को बुलाई गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग नजर आ रहे हैं। फेस को कवर कर रथा था। पहचान के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


