बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा:पंचायती राज मंत्री बोले- सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा:पंचायती राज मंत्री बोले- सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

बिहार के आगामी पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाएगा, लेकिन परिसीमन में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। यह जानकारी पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सोमवार को मधुबनी परिसदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। मंत्री ने बताया कि जिन क्षेत्रों को नगर निगम या नगर परिषद में शामिल किया गया है, वहां छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। 57200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित मधुबनी जिले में 57,200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से लगभग 34,000 लाइटें लगाई जा चुकी हैं। शेष बची लाइटों को मार्च तक लगाने का निर्देश दिया गया है। सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। सभी पंचायतों को जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मधुबनी जिले में 20 पंचायतों ने जमीन चयन की रिपोर्ट भेजी थी, जिनमें से 11 पंचायतों में निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। मंत्री ने पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों के कार्यों की भी समीक्षा की और कई जगहों पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के मानदेय में समय-समय पर वृद्धि होती रही है और भविष्य में भी इसमें बढ़ोतरी की जाएगी। मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बदलाव 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ‘जी राम जी’ में और अपडेट किए जाएंगे, जिसमें बायोमेट्रिक और जियो-टैग की व्यवस्था भी शामिल होगी ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके। कार्यक्रम में पार्टी के विधायकों की अनुपस्थिति के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों की अपनी व्यस्तता होती है। बिहार के आगामी पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाएगा, लेकिन परिसीमन में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। यह जानकारी पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सोमवार को मधुबनी परिसदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। मंत्री ने बताया कि जिन क्षेत्रों को नगर निगम या नगर परिषद में शामिल किया गया है, वहां छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। 57200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित मधुबनी जिले में 57,200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से लगभग 34,000 लाइटें लगाई जा चुकी हैं। शेष बची लाइटों को मार्च तक लगाने का निर्देश दिया गया है। सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। सभी पंचायतों को जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मधुबनी जिले में 20 पंचायतों ने जमीन चयन की रिपोर्ट भेजी थी, जिनमें से 11 पंचायतों में निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। मंत्री ने पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों के कार्यों की भी समीक्षा की और कई जगहों पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के मानदेय में समय-समय पर वृद्धि होती रही है और भविष्य में भी इसमें बढ़ोतरी की जाएगी। मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बदलाव 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ‘जी राम जी’ में और अपडेट किए जाएंगे, जिसमें बायोमेट्रिक और जियो-टैग की व्यवस्था भी शामिल होगी ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके। कार्यक्रम में पार्टी के विधायकों की अनुपस्थिति के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों की अपनी व्यस्तता होती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *