Truck Hit Car Driver: झालावाड़ शहर के निकट झिरनिया घाटी पर हुए एक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम दाधीच की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रेम दाधीच की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार बने प्रेम दाधीच खोखन्दा स्कूल के प्रिंसिपल थे।
मौके पर हुई मौत
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम दाधीच के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रक ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी थी के कार के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि घटनास्थल का क्षेत्र ‘ब्लैक स्पॉट’ माना जाता है, जहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बताया कि दुर्घटनास्थल पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं और स्थानीय लोगों का कहना है कि ये क्षेत्र ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हादसे के बाद प्रेम दाधीच को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उनके परिजनों और दोस्तों की भीड़ जमा हो गई और परिजन फूट-फूटकर रोते नजर आए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


