पटना में डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में यह सामने आया है कि पूरी वारदात योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई, जिसमें अमन के करीबी लोगों की गहरी साजिश की आशंका है। ASP सदर अभिनव ने कहा कि, ‘बेशक यह एक प्री-प्लांड मर्डर था। इस पूरे मामले को लेकर हम बहुत जल्द खुलासा करेंगे। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूछताछ के लिए काफी सारे लोगों को थाने लेकर आए हैं। करीब 15 लोगों से साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की गई है। बहुत जल्द हम इस केस को सुलझाएंगे।’ भास्कर के इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि जिस दिन अमन शुक्ला की हत्या हुई थी। उसी दिन 5 जनवरी की सुबह पोस्टल पार्क के रहने वाले अमन के करीबी सोनू राय ने भी पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसी दिन शाम को अमन शुक्ला की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। अब यह महज संयोग था या पूरी साजिश, इसका खुलासा बहुत जल्द पटना पुलिस कर सकती है। जक्कनपुर, शाहपुर और एसके पुरी में दर्ज हैं मामले सोनू राय का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। जक्कनपुर, शाहपुर और एसकेपुरी (श्री कृष्णापुरी) थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। जेल भी जा चुका है। सोनू राय को पुलिस ने 16 मार्च 2020 को श्रीकृष्णा पुरी थाना अंतर्गत राजापुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान रोका था। उसके भाई सूरज को भी हथियार और चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। इसी मामले में 17 मार्च 2020 को दोनों को जेल भेजा गया था। कुछ महीने के बाद दोनों भाई जमानत पर बाहर आए थे। इसी बीच सोनू राय ने कोर्ट की तारीख पर जाना छोड़ दिया, जिसके चलते उसकी बेल टूट गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए समन जारी हो गया। अमन शुक्ला के जेल जाने के बाद परिवार के करीब आया अमन शुक्ला के जेल जाने के बाद भाई सूरज के जरिए सोनू अमन शुक्ला के परिवार के करीब आया। दोनों पड़ोस में ही रहते हैं। सूरज के कहने पर सोनू अमन शुक्ला के सारे घरेलू कामकाज को भी संभालने लगा। यहां तक कि उसके बच्चे को थेरेपी कराने के लिए भी रेगुलर लाता था। अमन की काफी मदद की। परिवार के काफी क्लोज चला गया था। पुलिस ने इसी एंगल पर अमन की पत्नी नेहा और उसके करीबी दोस्त को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की। सूत्र बताते हैं कि, अमन की पत्नी शूटर्स को लोकेशन बता रही थी। मंगलवार काे अमन का दाह संस्कार हाेने की वजह से उसकी पत्नी और अन्य परिजनों से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी थी। पुलिस को शक है कि अमन की पत्नी नेहा इस हत्याकांड में लाइनर हो सकती है। तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठा भी लिया था। अब हत्या के बाद की 2 तस्वीरें देखिए… एक सप्ताह पहले अमन को हत्या की मिली थी धमकी अमन शुक्ला काे बेऊर जेल से एक सप्ताह पहले हत्या की धमकी मिली थी। कॉल कर उससे कहा गया था कि तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। रिटायर्ड दरोगा का बेटा अमन नालंदा जिले के सरमेरा थाने के बड़ी मलामा गांव का रहने वाला था। उसने गिरोह के साथ जून 2020 में बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 52.38 लाख की डकैती की थी। इस मामले में वह जेल गया था। पिछले साल मई में जेल से छूटा था। उसके बाद मीठापुर में रहकर सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि एक-दाे दिनाें में शूटरों काे गिरफ्तार करने के साथ ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना का सीसीटीवी आया था सामने अमन शुक्ला हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें अमन बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था। उसके पीछे से भी एक बाइक वाला तेजी से अमन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कुछ देर बाद बदमाश ने अमन पर दनादन फायरिंग कर दी। SSP बोले- पुलिस मास्टरमाइंड के बेहद करीब पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया था- हत्या के मास्टरमाइंड की पहचान हो गई है। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग दोनों मामला निकलकर सामने आया है। इस दोनों एंगल पर काम चल रहा है। मृतक के मोबाइल से भी बहुत सारी जानकारी मिली है। फिलहाल उसकी पत्नी से पूछताछ हो रही है। पिछले 3 दिनों से अमन शुक्ला अपने घर नहीं जा रहा था। बोरिंग रोड में किसी फ्लैट में ठहरा था। अपराधियों ने ओवर टेक कर की थी फायरिंग वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। घटना पत्रकार नगर थाना अंतर्गत पी.सेक्टर विद्यापुरी में हुई। चश्मदीदों के अनुसार, अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक रोकी और सामने से उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पत्नी और बच्चे की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार समेत 5 थानों की पुलिस पहुंची हैं। लोग इस गोलीबारी की घटना के बाद से अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… विद्यापुरी पार्क के पास गोली मारकर की हत्या पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया, ‘अमन शुक्ला मुन्नाचक स्थित विद्यापुरी पार्क के पास पिछले 6 महीने से अपने बच्चे की थेरेपी कराने आता था। रोज की तरह वह बच्चे की थेरेपी कराकर लौट रहा था। 5:45 बजे थेरेपी कराकर वहां से निकला ही था, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।’ पुलिस के मुताबिक, मृतक अमन शुक्ला बैंक लूटकांड का अपराधी रहा है। वह बैंक लुट में भी शामिल रहा है। 5 साल पहले बैंक लूटकांड में शामिल था साल 2020 में पटना के बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपराधियों ने 52 लाख 33 हजार 500 रुपए लूट लिए थे। 10-12 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में लगा डीवीआर भी तोड़ दिया था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल लहराया और बैंक के कर्मियों सहित ग्राहकों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर से कैश रूम की चाबी ली और सारे रुपए बैग में भरकर भाग निकले थे। 2025 के मई महीने में जेल से बाहर आया था अमन अमन शुक्ला 5 साल बाद मई (2025) में जेल से बाहर आया था। बाहर आने के बाद अपने पुराने फ्रेंड सर्किल से दोबारा संपर्क में था। वो लोग भी फिलहाल बाहर हैं। बाहर आने के बाद सिक्योरिटी, बाउंसर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी चला रहा था। बेटे को ऑटिज्म है। इसी की थेरेपी कराकर रोज की तरह आज पत्नी, बेटे (9वर्ष) के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रहे था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने टेकओवर कर के गोली मार दी। शिक्षक से गैंग बनाने तक की कहानी अमन शुक्ला छात्रों के बीच अमन सर के नाम से जाना जाता था। अमन साल 2018 में मुजफ्फरपुर से पटना शिफ्ट हुआ। इसने अपने दोस्तों के साथ एक ऐसा गैंग बनाया था, जिसपर पुलिस शक नहीं कर पाए। सबका प्रोफेशन अलग-अलग था। टीचर, कंपाउंडर, मिस्त्री सब इसके गैंग का हिस्सा थे। इसका सबसे खास कराटे टीचर हरिनारायण रहा है। जिसकी पोजिशन नंबर-2 की थी। इस बात का खुलासा वर्ष 2020 में अनीसाबाद स्थित PNB लूटकांड के बाद हुआ था। फिलहाल वैशाली, मुजफ्फरपुर से भी पटना पुलिस इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है। पटना में डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में यह सामने आया है कि पूरी वारदात योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई, जिसमें अमन के करीबी लोगों की गहरी साजिश की आशंका है। ASP सदर अभिनव ने कहा कि, ‘बेशक यह एक प्री-प्लांड मर्डर था। इस पूरे मामले को लेकर हम बहुत जल्द खुलासा करेंगे। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूछताछ के लिए काफी सारे लोगों को थाने लेकर आए हैं। करीब 15 लोगों से साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की गई है। बहुत जल्द हम इस केस को सुलझाएंगे।’ भास्कर के इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि जिस दिन अमन शुक्ला की हत्या हुई थी। उसी दिन 5 जनवरी की सुबह पोस्टल पार्क के रहने वाले अमन के करीबी सोनू राय ने भी पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसी दिन शाम को अमन शुक्ला की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। अब यह महज संयोग था या पूरी साजिश, इसका खुलासा बहुत जल्द पटना पुलिस कर सकती है। जक्कनपुर, शाहपुर और एसके पुरी में दर्ज हैं मामले सोनू राय का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। जक्कनपुर, शाहपुर और एसकेपुरी (श्री कृष्णापुरी) थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। जेल भी जा चुका है। सोनू राय को पुलिस ने 16 मार्च 2020 को श्रीकृष्णा पुरी थाना अंतर्गत राजापुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान रोका था। उसके भाई सूरज को भी हथियार और चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। इसी मामले में 17 मार्च 2020 को दोनों को जेल भेजा गया था। कुछ महीने के बाद दोनों भाई जमानत पर बाहर आए थे। इसी बीच सोनू राय ने कोर्ट की तारीख पर जाना छोड़ दिया, जिसके चलते उसकी बेल टूट गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए समन जारी हो गया। अमन शुक्ला के जेल जाने के बाद परिवार के करीब आया अमन शुक्ला के जेल जाने के बाद भाई सूरज के जरिए सोनू अमन शुक्ला के परिवार के करीब आया। दोनों पड़ोस में ही रहते हैं। सूरज के कहने पर सोनू अमन शुक्ला के सारे घरेलू कामकाज को भी संभालने लगा। यहां तक कि उसके बच्चे को थेरेपी कराने के लिए भी रेगुलर लाता था। अमन की काफी मदद की। परिवार के काफी क्लोज चला गया था। पुलिस ने इसी एंगल पर अमन की पत्नी नेहा और उसके करीबी दोस्त को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की। सूत्र बताते हैं कि, अमन की पत्नी शूटर्स को लोकेशन बता रही थी। मंगलवार काे अमन का दाह संस्कार हाेने की वजह से उसकी पत्नी और अन्य परिजनों से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी थी। पुलिस को शक है कि अमन की पत्नी नेहा इस हत्याकांड में लाइनर हो सकती है। तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठा भी लिया था। अब हत्या के बाद की 2 तस्वीरें देखिए… एक सप्ताह पहले अमन को हत्या की मिली थी धमकी अमन शुक्ला काे बेऊर जेल से एक सप्ताह पहले हत्या की धमकी मिली थी। कॉल कर उससे कहा गया था कि तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। रिटायर्ड दरोगा का बेटा अमन नालंदा जिले के सरमेरा थाने के बड़ी मलामा गांव का रहने वाला था। उसने गिरोह के साथ जून 2020 में बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 52.38 लाख की डकैती की थी। इस मामले में वह जेल गया था। पिछले साल मई में जेल से छूटा था। उसके बाद मीठापुर में रहकर सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि एक-दाे दिनाें में शूटरों काे गिरफ्तार करने के साथ ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना का सीसीटीवी आया था सामने अमन शुक्ला हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें अमन बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था। उसके पीछे से भी एक बाइक वाला तेजी से अमन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कुछ देर बाद बदमाश ने अमन पर दनादन फायरिंग कर दी। SSP बोले- पुलिस मास्टरमाइंड के बेहद करीब पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया था- हत्या के मास्टरमाइंड की पहचान हो गई है। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग दोनों मामला निकलकर सामने आया है। इस दोनों एंगल पर काम चल रहा है। मृतक के मोबाइल से भी बहुत सारी जानकारी मिली है। फिलहाल उसकी पत्नी से पूछताछ हो रही है। पिछले 3 दिनों से अमन शुक्ला अपने घर नहीं जा रहा था। बोरिंग रोड में किसी फ्लैट में ठहरा था। अपराधियों ने ओवर टेक कर की थी फायरिंग वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। घटना पत्रकार नगर थाना अंतर्गत पी.सेक्टर विद्यापुरी में हुई। चश्मदीदों के अनुसार, अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक रोकी और सामने से उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पत्नी और बच्चे की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार समेत 5 थानों की पुलिस पहुंची हैं। लोग इस गोलीबारी की घटना के बाद से अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… विद्यापुरी पार्क के पास गोली मारकर की हत्या पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया, ‘अमन शुक्ला मुन्नाचक स्थित विद्यापुरी पार्क के पास पिछले 6 महीने से अपने बच्चे की थेरेपी कराने आता था। रोज की तरह वह बच्चे की थेरेपी कराकर लौट रहा था। 5:45 बजे थेरेपी कराकर वहां से निकला ही था, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।’ पुलिस के मुताबिक, मृतक अमन शुक्ला बैंक लूटकांड का अपराधी रहा है। वह बैंक लुट में भी शामिल रहा है। 5 साल पहले बैंक लूटकांड में शामिल था साल 2020 में पटना के बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपराधियों ने 52 लाख 33 हजार 500 रुपए लूट लिए थे। 10-12 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में लगा डीवीआर भी तोड़ दिया था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल लहराया और बैंक के कर्मियों सहित ग्राहकों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर से कैश रूम की चाबी ली और सारे रुपए बैग में भरकर भाग निकले थे। 2025 के मई महीने में जेल से बाहर आया था अमन अमन शुक्ला 5 साल बाद मई (2025) में जेल से बाहर आया था। बाहर आने के बाद अपने पुराने फ्रेंड सर्किल से दोबारा संपर्क में था। वो लोग भी फिलहाल बाहर हैं। बाहर आने के बाद सिक्योरिटी, बाउंसर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी चला रहा था। बेटे को ऑटिज्म है। इसी की थेरेपी कराकर रोज की तरह आज पत्नी, बेटे (9वर्ष) के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रहे था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने टेकओवर कर के गोली मार दी। शिक्षक से गैंग बनाने तक की कहानी अमन शुक्ला छात्रों के बीच अमन सर के नाम से जाना जाता था। अमन साल 2018 में मुजफ्फरपुर से पटना शिफ्ट हुआ। इसने अपने दोस्तों के साथ एक ऐसा गैंग बनाया था, जिसपर पुलिस शक नहीं कर पाए। सबका प्रोफेशन अलग-अलग था। टीचर, कंपाउंडर, मिस्त्री सब इसके गैंग का हिस्सा थे। इसका सबसे खास कराटे टीचर हरिनारायण रहा है। जिसकी पोजिशन नंबर-2 की थी। इस बात का खुलासा वर्ष 2020 में अनीसाबाद स्थित PNB लूटकांड के बाद हुआ था। फिलहाल वैशाली, मुजफ्फरपुर से भी पटना पुलिस इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है।


