पलामू में बाल विकास परियोजना की एक पर्यवेक्षिका से फर्जी बाबा ने 10 लाख रुपए के जेवर और डेढ़ लाख रुपए नगद ठग लिए। पर्यवेक्षिका पुष्पा कुमारी मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में पदस्थापित हैं। अज्ञात बाबा ने उनके बेटे पर संकट का बहाना बनाकर शुद्धिकरण के नाम पर यह धोखाधड़ी की। इस संबंध में सोमवार को शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के रनपुरा निवासी पुष्पा कुमारी मेदिनीनगर के सुदना बैरिया इलाके में किराए पर रहती हैं। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब वह घर के पास एक श्रृंगार स्टोर से खरीदारी कर लौट रही थीं। इसी दौरान दो लोगों ने उन्हें डॉ. कविता का पता पूछने के बहाने रोका। सभी गहनों और पैसों का शुद्धिकरण करने को कहा दोनों में एक व्यक्ति ने खुद को बाबा बागेश्वर का अनुयायी बताते हुए पुष्पा कुमारी से कहा कि उनके इकलौते बेटे पर गंभीर संकट आने वाला है। महिला का एक ही बेटा होने की बात सुनकर उन्हें उस व्यक्ति पर विश्वास हो गया। जब पर्यवेक्षिका ने संकट टालने का उपाय पूछा, तो फर्जी बाबा ने घर के सभी गहनों और पैसों का शुद्धिकरण करने को कहा। पुष्पा कुमारी बाबा की बातों में आ गईं और घर से सारे गहने और नगद राशि लाकर ठग को शुद्धिकरण के लिए दे दिए। इसके बाद बाबा ने उन्हें पीछे मुड़कर 52 कदम चलने को कहा। जैसे ही महिला पीछे की ओर चलने लगीं, दोनों ठग उनके गहने और नगद राशि लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से फर्जी बाबा और उसके सहयोगी का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। पलामू में बाल विकास परियोजना की एक पर्यवेक्षिका से फर्जी बाबा ने 10 लाख रुपए के जेवर और डेढ़ लाख रुपए नगद ठग लिए। पर्यवेक्षिका पुष्पा कुमारी मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में पदस्थापित हैं। अज्ञात बाबा ने उनके बेटे पर संकट का बहाना बनाकर शुद्धिकरण के नाम पर यह धोखाधड़ी की। इस संबंध में सोमवार को शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के रनपुरा निवासी पुष्पा कुमारी मेदिनीनगर के सुदना बैरिया इलाके में किराए पर रहती हैं। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब वह घर के पास एक श्रृंगार स्टोर से खरीदारी कर लौट रही थीं। इसी दौरान दो लोगों ने उन्हें डॉ. कविता का पता पूछने के बहाने रोका। सभी गहनों और पैसों का शुद्धिकरण करने को कहा दोनों में एक व्यक्ति ने खुद को बाबा बागेश्वर का अनुयायी बताते हुए पुष्पा कुमारी से कहा कि उनके इकलौते बेटे पर गंभीर संकट आने वाला है। महिला का एक ही बेटा होने की बात सुनकर उन्हें उस व्यक्ति पर विश्वास हो गया। जब पर्यवेक्षिका ने संकट टालने का उपाय पूछा, तो फर्जी बाबा ने घर के सभी गहनों और पैसों का शुद्धिकरण करने को कहा। पुष्पा कुमारी बाबा की बातों में आ गईं और घर से सारे गहने और नगद राशि लाकर ठग को शुद्धिकरण के लिए दे दिए। इसके बाद बाबा ने उन्हें पीछे मुड़कर 52 कदम चलने को कहा। जैसे ही महिला पीछे की ओर चलने लगीं, दोनों ठग उनके गहने और नगद राशि लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से फर्जी बाबा और उसके सहयोगी का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।


