मुख्मयंत्री सेहत बीमा योजना योजना जो कि पहले 15 दिसंबर को लांच होनी थी। लेकिन यह 22 जनवरी को लांच होगी। क्योंकि जत्थेदार साहिब ने सीएम को समन किया हुआ है। इस वजह से इसमें एक सप्ताह की देरी हुई। यह बात पंजाब के सेहतमंत्री बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब में दी। इस दौरान वह स्कीम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब तक स्कीम लांच नहीं होती। तब तक इसका ट्रायल कर लेगे। सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए 1200 करोड़ का बजट रखा।


