4 दिन से पेयजल संकट, 2 सभासद टैंक पर चढ़े:बदायूं में नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, आपूर्ति बहाल करने की मांग

4 दिन से पेयजल संकट, 2 सभासद टैंक पर चढ़े:बदायूं में नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, आपूर्ति बहाल करने की मांग

बदायूं में बीते चार दिनों से जारी पेयजल संकट के विरोध में सोमवार सुबह नगर पालिका के दो सभासद ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। बरेली रोड स्थित हीरो एजेंसी के पीछे बने इस टैंक पर चढ़कर सभासदों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। नई सराय वार्ड नंबर 27 के सभासद रफीकउद्दीन और वार्ड नंबर 18 के सभासद मोहित सक्सेना ने बताया कि शहर के कई इलाकों में लंबे समय से पानी की आपूर्ति ठप है। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। अंबेडकर छात्रावास के पास स्थित ओवरहेड टैंक से जुड़े कल्याण नगर, लोची नगला, पटियाली सराय, हुसैनी गली, आर्य समाज, टिकटगंज, ब्रह्मपुर और इंदिरा चौक सहित कई मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हैं। पिछले तीन वर्षों में इस टैंक की कई बार मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन समस्या बनी हुई है। सभासदों ने स्पष्ट किया कि जब तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो जाती, वे टैंक से नीचे नहीं उतरेंगे। मौके पर पहुंचे अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सभासद अपनी मांग पर अड़े रहे। इस संबंध में जलकल विभाग के जेई नितिन कुमार ने दावा किया कि ओवरहेड टैंक की सफाई के कारण पानी की सप्लाई बंद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *