सूरजपुर में राइस मिल में भीषण आग:धू-धूकर जले बारदाने, 5 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

सूरजपुर में राइस मिल में भीषण आग:धू-धूकर जले बारदाने, 5 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

सूरजपुर जिले में रविवार रात राइस मिल के दो गोदामों में भीषण आग लग गई। जिसमें से एक गोदाम बारदाने का था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री की है। देर रात राइस मिल के दो गोदामों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सूरजपुर समेत आसपास के जिलों से कुल 5 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *