गयाजी में 4 सप्ताह बाद ठंड से हल्की राहत:तीन दिन बाद निकली धूप, कनकनी का असर कम; न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस

गयाजी में 4 सप्ताह बाद ठंड से हल्की राहत:तीन दिन बाद निकली धूप, कनकनी का असर कम; न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस

गयाजी से 4 सप्ताह बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लगातार तीसरे आसमान साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली हुई है। कोहरे का असर भी पहले की तुलना में काफी कम रहा। धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से अधिक है। धूप निकलने से हवा में नमी भी घटी है। सुबह आर्द्रता 70 फीसदी रही। दो दिन पहले नमी का स्तर 90 फीसदी तक था। यही वजह है कि पहले जैसी कनकनी का एहसास नहीं हो रहा है। कनकनी का असर, सावधानी बरतनी जरूरी मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल के मुताबिक सुबह हल्का कोहरा और बादल रह सकते हैं। अगले दो दिनों तक मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। धूप थोड़ी देर से निकलेगी, लेकिन असर दिखाएगी। दिन में कनकनी का असर नहीं होगा। हालांकि शाम ढलते ही ठंड फिर से अपने तेवर में होगी। उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा चलेगी। कुल मिलाकर दिन में राहत और रात में अब भी सावधानी जरूरी है। 8 डिग्री तक बढ़ा तापमान शनिवार को मौसम का मिजाज ज्यादा सख्त था। उस दिन अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन दो दिनों की धूप ने ठंड की पूरी तस्वीर बदल दी। बीते 48 घंटे में अधिकतम तापमान करीब आठ डिग्री तक बढ़ा है। गयाजी से 4 सप्ताह बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लगातार तीसरे आसमान साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली हुई है। कोहरे का असर भी पहले की तुलना में काफी कम रहा। धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से अधिक है। धूप निकलने से हवा में नमी भी घटी है। सुबह आर्द्रता 70 फीसदी रही। दो दिन पहले नमी का स्तर 90 फीसदी तक था। यही वजह है कि पहले जैसी कनकनी का एहसास नहीं हो रहा है। कनकनी का असर, सावधानी बरतनी जरूरी मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल के मुताबिक सुबह हल्का कोहरा और बादल रह सकते हैं। अगले दो दिनों तक मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। धूप थोड़ी देर से निकलेगी, लेकिन असर दिखाएगी। दिन में कनकनी का असर नहीं होगा। हालांकि शाम ढलते ही ठंड फिर से अपने तेवर में होगी। उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा चलेगी। कुल मिलाकर दिन में राहत और रात में अब भी सावधानी जरूरी है। 8 डिग्री तक बढ़ा तापमान शनिवार को मौसम का मिजाज ज्यादा सख्त था। उस दिन अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन दो दिनों की धूप ने ठंड की पूरी तस्वीर बदल दी। बीते 48 घंटे में अधिकतम तापमान करीब आठ डिग्री तक बढ़ा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *