दरभंगा में तीन दिवसीय राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव का भव्य समापन देर रात हुआ। काशी के अस्सी घाट से आए पुजारी आशुतोष मिश्रा, अभिनंदन दुबे और मंगल दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और ‘हे राजा राम तेरी आरती उतारूं’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। जिला प्रशासन के अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, एडीएम राजस्व मनोज कुमार, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, वरीय उप समाहर्ता वृजभानु कुमारी चंद्रा, अंचलाधिकारी वत्सांक और अहल्यास्थान न्यास के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सचिव हेमंत कुमार झा, उपाध्यक्ष विमल यादव, सदस्य उमेश ठाकुर, अंजनी निषाद ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजेताओं को मिला इनाम बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले आयोजित नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नृत्य वर्ग में गौरा गुप्ता(प्रथम), जयश्री जयंती(द्वितीय) और शारदा कुमारी(तृतीय)। गायन वर्ग में दिव्य आनंद(प्रथम), श्रद्धा कुमारी (द्वितीय) और कृष्ण मुरारी (तृतीय)। प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय साढ़े सात हजार और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए के साथ सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2019 में स्थानीय विधायक जीवेश कुमार के प्रयास से की गई थी, ताकि क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को पहचान और मंच मिल सके। देर रात तक चली सुरों की महफिल मिथिलांचल के लोकप्रिय माधव राय और गायिका रचना झा ने मैथिली-हिंदी गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। ‘हे छोटकी भौजी लगाबू जोगार’, ‘सुन पगली गे पागल कहई य जमाना’, जैसे मैथिली गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। रचना झा ने ‘तुम मेरे बाद मुहब्बत को तरस जाओगे’, सहित कई भावपूर्ण गीतों से खूब तालियां बटोरीं। मशहूर बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी और जोफर शबनम ने देर रात तक सुरों की ऐसी महफिल सजाई कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। दरभंगा में तीन दिवसीय राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव का भव्य समापन देर रात हुआ। काशी के अस्सी घाट से आए पुजारी आशुतोष मिश्रा, अभिनंदन दुबे और मंगल दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और ‘हे राजा राम तेरी आरती उतारूं’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। जिला प्रशासन के अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, एडीएम राजस्व मनोज कुमार, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, वरीय उप समाहर्ता वृजभानु कुमारी चंद्रा, अंचलाधिकारी वत्सांक और अहल्यास्थान न्यास के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सचिव हेमंत कुमार झा, उपाध्यक्ष विमल यादव, सदस्य उमेश ठाकुर, अंजनी निषाद ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजेताओं को मिला इनाम बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले आयोजित नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नृत्य वर्ग में गौरा गुप्ता(प्रथम), जयश्री जयंती(द्वितीय) और शारदा कुमारी(तृतीय)। गायन वर्ग में दिव्य आनंद(प्रथम), श्रद्धा कुमारी (द्वितीय) और कृष्ण मुरारी (तृतीय)। प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय साढ़े सात हजार और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए के साथ सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2019 में स्थानीय विधायक जीवेश कुमार के प्रयास से की गई थी, ताकि क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को पहचान और मंच मिल सके। देर रात तक चली सुरों की महफिल मिथिलांचल के लोकप्रिय माधव राय और गायिका रचना झा ने मैथिली-हिंदी गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। ‘हे छोटकी भौजी लगाबू जोगार’, ‘सुन पगली गे पागल कहई य जमाना’, जैसे मैथिली गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। रचना झा ने ‘तुम मेरे बाद मुहब्बत को तरस जाओगे’, सहित कई भावपूर्ण गीतों से खूब तालियां बटोरीं। मशहूर बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी और जोफर शबनम ने देर रात तक सुरों की ऐसी महफिल सजाई कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।


