धार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी:1 डिग्री गिरा पारा, रविवार को धूप निकलने के बाद फिर बढ़ी ठंडक

धार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी:1 डिग्री गिरा पारा, रविवार को धूप निकलने के बाद फिर बढ़ी ठंडक

धार शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है, तो कभी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल जैसी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या पहले से ज्यादा देखी जा रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को यह घटकर 9.3 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन में ही 1.5 डिग्री की गिरावट से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। इस कारण बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम के दोहरे असर से लोग परेशान हैं। सुबह और शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण हल्के कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *