आंजन धाम समिति ने पूर्व राज्यसभा सांसद को दिया महोत्सव में शामिल होने का नियंत्रण

आंजन धाम समिति ने पूर्व राज्यसभा सांसद को दिया महोत्सव में शामिल होने का नियंत्रण

लोहरदगा|आंजन धाम समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निश्चय वर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को आगामी मां आंजन महोत्सव में सम्मिलित होने को लेकर निमंत्रण दिया। साथ ही महोत्सव की तैयारियों और उसके उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मां आंजन महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह क्षेत्र की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है। यह महोत्सव वर्षों से लोगों को जोड़ने का कार्य करता आ रहा है। साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद की उपस्थिति से आयोजन को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद ने निमंत्रण के लिए आंजन धाम समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। विधायक प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल ने आयोजन को जनसहभागिता के साथ भव्य व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर बल दिया। लोहरदगा|आंजन धाम समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निश्चय वर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को आगामी मां आंजन महोत्सव में सम्मिलित होने को लेकर निमंत्रण दिया। साथ ही महोत्सव की तैयारियों और उसके उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मां आंजन महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह क्षेत्र की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है। यह महोत्सव वर्षों से लोगों को जोड़ने का कार्य करता आ रहा है। साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद की उपस्थिति से आयोजन को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद ने निमंत्रण के लिए आंजन धाम समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। विधायक प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल ने आयोजन को जनसहभागिता के साथ भव्य व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर बल दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *