झांसी में रविवार रात को गुटखा कारोबारी के मुनीम से लूट हो गई। वो जालौन और झांसी के कारोबारियों से रुपए कलेक्ट करके कार से झांसी लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार 2 बदमाशों ने कार रुकवा ली और डरा धमकाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। लूट की घटना के बाद पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस ने हाइवे पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। घटना चिरगांव थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाइवे पर बरल गांव के पास हुई है। मुनीम रुपए कलेक्शन के लिए जाता है कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज के जुगयाना मोहल्ला निवासी विष्णु गुप्ता गुटका के नामी कारोबारी हैं। उनके यहां उरई निवासी सर्वेश कुशवाहा मुनीम है। झांसी समेत आसपास के जनपदों में कलेशन की रकम वसूलने जाता था। सर्वेश ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर रक्सा निवासी विकास पाल के साथ कार से कलेक्शन के लिए निकला था। उन लोगों ने पहले उरई और एट में व्यापारियों से पैसा लिया। इसके बाद झांसी में आकर पूंछ एवं समथर में कारोबारी पवन गुप्ता से रुपयों का पैकेट लिया। पूरा पैसा एक बैग में रखकर वे कार से झांसी आ रहे थे। बदमाशों ने बाइक लगाकर लूट लिया सर्वेश कुशवाहा और विकास पाल कार से झांसी आ रहा था। जब वह रात लगभग 8 बजे चिरगांव थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाइवे के रास्ते सेमरी टोल प्लाजा के आगे बरल गांव के पास पहुंचे तो एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। कार के आगे बाइक अड़ाकर कार को रुकवा लिया। दोनों बदमाशों ने धमकाते हुए कार का दरवाजा खुलवाया। सर्वेश के हाथ से रुपयों भरा बैग छीन लिया। जान से मार डालने की धमकी देते हुए दोनों झांसी की ओर भाग निकले। करीब 45 मिनट बाद सर्वेश ने घटना की सूचना दी। इसके बाद एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार समेत पुलिस अधिकारी पहुंच गए। कारोबारी विष्णु गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। रकम क्लियर नहीं हो पाई एसपी ग्रामीण एवं सीओ मोंठ अजय श्रोत्रिय ने मुनीम से घटना की जानकारी ली। बदमाशों की धर पकड़ के लिए नाकेबंदी करके चेकिंग शुरू कराई गई। एसपी ग्रामीण डा. अरविंद कुमार का कहना है कि बैग में कितनी रकम थी, यह बात सर्वेश नहीं बता सका है। इसकी जांच की जा रही है। सर्वेश के मुताबिक वारदात के बाद बदमाश झांसी की ओर जाते दिखाई दिए। सभी चेक प्वाइंट को अलर्ट कर दिया गया।


