सागर। बुंदेलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में शिक्षण सत्र 2024-2025 पैरामेडिकल पाठ्यक्रम (डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम) की स्वीकृत खाली सीटों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12 जनवरी तक सुरक्षा निधि राशि एवं शैक्षणिक शुल्क स्वशासी शाखा में जमा करना है। इसके लिए 12 जनवरी का अंतिम दिन है। प्रवेश निश्चित करने के लिए सुरक्षा निधि राशि एवं शैक्षणिक शुल्क की रसीद की फोटोकॉपी के साथ सीट आवंटन पत्र व आधार कार्ड की फोटोकापी लगाना है। 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की मूल अंकसूची/ जन्म प्रमाण पत्र, अंतिम वर्ष अंकसूची की मूल प्रति, मूल/ स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की मूल प्रति सहित अन्य दस्तावेज जमा करने हैं।


