सीसीटीवी लगाने व बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

कोतवाली थानांतर्गत परकोटा इलाके में बच्चों को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। तलवारें भी चलीं। विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परकोटा क्षेत्र निवासी बादशाह मिस्त्री और पड़ोसी अख्तर अली के परिवार के बच्चों को लेकर कोई बातचीत हुई। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। रविवार को दोनों परिवार के बीच फिर विवाद हुआ। लाठी-डंडे और तलवारों से मारपीट की गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अवैध गतिविधियों के चलते घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। शनिवार रात विवाद के बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का प्रयास किया गया था। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *