ठंड और कोहरे के चलते आगरा में 12वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) चंद्रशेखर ने 12वीं कक्षा तक के लिए आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।
जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा या प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं, वे यथावत रहेंगी। अब पढ़िए आदेश
आगरा में बढ़ रही शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय आगरा के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा कक्षा-01 से 12 तक के समस्त परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त/सी०बी०एस०ई० आई०सी०एस०सी० सहित अन्य सगस्त बोर्ड के विद्यालयों में दिनांक 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


