पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव:मैनपुरी में ईंट भट्ठे के पास आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव:मैनपुरी में ईंट भट्ठे के पास आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में एक मजदूर का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम ईसई खास निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है। मनोज कुमार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था और मंगलवार शाम से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर शाम गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर कुछ ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर एक शव फांसी के फंदे से लटका देखा। पास जाकर देखने पर शव की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह और औंछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, मनोज कुमार अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बताया गया कि इससे पहले उसके दो बड़े भाइयों की भी मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार पहले से ही गहरे सदमे में है। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि ग्राम ईसई खास के चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *