India vs New Zealand, 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा है। मिचेल ने 71 गेंद पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली।
हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे की शानदार शुरुआत
न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे ने 21 ओवर तक टीम का कोई विकेट नहीं गिरने दिया और पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने दिलाई। उन्होंने 22वें ओवर में हेनरी निकोल्स को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराय। वह 69 गेंदों में आठ चौके की मदद से 62 रन बनाकर लौटे। इसके बाद दूसरी सफलता भी हर्षित राणा ने ही दिलाई। उन्होंने डेवोन कॉनवे को बोल्ड किया। वह 67 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट
28वें ओवर में 146 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने विल यंग को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सके। न्यूजीलैंड को 170 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। 34वें ओवर में कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स को श्रेयस के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सके।
डेरिल मिचेल का अर्धशतक
न्यूजीलैंड को 38वें ओवर में 198 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने मिचेल हे को क्लीन बोल्ड किया। वह 18 रन बना सके। इस दौरा डेरिल मिचेल ने अपने वनडे करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। 43वें ओवर में 237 के स्कोर पर कप्तान ब्रेसवेल रन आउट हो गए। श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो पर ब्रेसवेल को पवेलियन लौटना पड़ा। वह 16 रन बना सके।
मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने झटके विकेट
न्यूजीलैंड को 44वें ओवर में 239 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने जकारी फोक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 300 रन बनाए हैं। भारत के लिए मोहम्मद सिराज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं कुलदीप यादव को एक सफलता हाथ लगी।


