गोरखपुर में रोजगार से जुड़ेंगी महिलाएं:रोटरी क्लब मिडटाउन की सराहनीय पहल, महिलाओं को दी सिलाई की ट्रेनिंग

गोरखपुर में रोजगार से जुड़ेंगी महिलाएं:रोटरी क्लब मिडटाउन की सराहनीय पहल, महिलाओं को दी सिलाई की ट्रेनिंग

गोरखपुर में महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रोटरी क्लब मिडटाउन ने एक सराहनीय पहल की। क्लब की ओर से दीवान बाजार स्थित ‘उड़ान एनजीओ’ में महिलाओं के लिए एक विशेष कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोटेरियन समता अग्रवाल की ओर से संचालित ‘उड़ान एनजीओ’ में आयोजित इस सेशन में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के गुर सिखाए गए। विशेष रूप से उन्हें आकर्षक और मजबूत बैग बनाना सिखाया गया, ताकि वे इन्हें तैयार कर अपनी रोजी-रोटी कमा सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। कपड़े का मिला सहयोग
इस नेक कार्य के लिए रोटेरियन दीपक कारीवाल ने बैग बनाने के लिए आवश्यक कपड़ा और सामग्री उपलब्ध कराई। उनके इस सहयोग के लिए क्लब के सदस्यों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान समता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल और शोभा अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हुनर ही इंसान की असली पूंजी है और इसे सीखकर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *