गोरखपुर में 8वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद:प्रशासन ने सभी बोर्ड के स्कूल को आदेश दिया, उलंघन पर कार्रवाई होगी

गोरखपुर में 8वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद:प्रशासन ने सभी बोर्ड के स्कूल को आदेश दिया, उलंघन पर कार्रवाई होगी

गोरखपुर में ठंड बढ़ने और तापमान गिरने के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। BSA कार्यालय ने इसके लिए आदेश जारी किया है। बंदी सरकारी, सहायता प्राप्त, परिषदीय और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगी। UP, CBSE और ICSE बोर्ड वाले स्कूल भी इसमें शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला कई दिनों से शहर में तेज ठंड और शीतलहरी चल रही है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान नियमित पढ़ाई नहीं होगी। आगे की स्थिति मौसम के हिसाब से देखी जाएगी। BSA ने आदेश अधिकारियों को भेजा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने आदेश सभी अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को भेज दिया है, ताकि बंदी का पालन हो सके। कई स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज और नोटिस के जरिए अवकाश की जानकारी देनी शुरू कर दी है। अभी ऑनलाइन कक्षाओं पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *