जमुई में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी नवीन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है। यह नया नियम 12 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, जमुई जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 से पहले और दोपहर 3 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेंगी। प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की कक्षाएं होंगी आयोजित सभी विद्यालय प्रबंधन को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ आयोजित की जा सकेंगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह निर्णय सुबह और शाम के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड से स्कूली बच्चों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी नवीन ने 10 जनवरी को इस आदेश पर हस्ताक्षर कर इसे निर्गत किया। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन और प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह कदम जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जमुई में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी नवीन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है। यह नया नियम 12 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, जमुई जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 से पहले और दोपहर 3 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेंगी। प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की कक्षाएं होंगी आयोजित सभी विद्यालय प्रबंधन को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ आयोजित की जा सकेंगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह निर्णय सुबह और शाम के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड से स्कूली बच्चों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी नवीन ने 10 जनवरी को इस आदेश पर हस्ताक्षर कर इसे निर्गत किया। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन और प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह कदम जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


