गयाजी के अतरी विधानसभा से सांसद के गाली देने का वीडियो वायरल हो रहा है। जहानाबाद के सांसद, पूर्व मंत्री और राजद के कद्दावर नेता डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ग्रामीणों से बातचीत के दौरान बेहद तल्ख अंदाज में बोलते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में लोगों ने विकास से संबंधित सवाल किया। यह सुनते ही सुरेंद्र यादव ने भाषा की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। विकास के सवाल पर सांसद भड़क गए और वो यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि यहां से यादव का 15 हजार वोट उसको मिला है। ऐसे में हम काम करेंगे क्या। यही नहीं वह कुछ लोग का नाम ले कर साथ में गाली देते हुए कहते है कि उन्होंने वोट उसको दिलाया। क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह से वापस लौट रहे थे सांसद ये वायरल वीडियो आज का है। खिजरसराय प्रखण्ड के सरैया के पास क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह से वापस लौटने के दौरान सांसद ने कहा है। बता दें कि चुनाव से पहले सांसद ने जनता से वादा किया था कि जिएंगे आपके लिए और मरेंगे भी आपके लिए। हम भाजपा में कभी भी नहीं जाएंगे। आग भी लग जाएगा, तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे। गयाजी के अतरी विधानसभा से सांसद के गाली देने का वीडियो वायरल हो रहा है। जहानाबाद के सांसद, पूर्व मंत्री और राजद के कद्दावर नेता डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ग्रामीणों से बातचीत के दौरान बेहद तल्ख अंदाज में बोलते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में लोगों ने विकास से संबंधित सवाल किया। यह सुनते ही सुरेंद्र यादव ने भाषा की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। विकास के सवाल पर सांसद भड़क गए और वो यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि यहां से यादव का 15 हजार वोट उसको मिला है। ऐसे में हम काम करेंगे क्या। यही नहीं वह कुछ लोग का नाम ले कर साथ में गाली देते हुए कहते है कि उन्होंने वोट उसको दिलाया। क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह से वापस लौट रहे थे सांसद ये वायरल वीडियो आज का है। खिजरसराय प्रखण्ड के सरैया के पास क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह से वापस लौटने के दौरान सांसद ने कहा है। बता दें कि चुनाव से पहले सांसद ने जनता से वादा किया था कि जिएंगे आपके लिए और मरेंगे भी आपके लिए। हम भाजपा में कभी भी नहीं जाएंगे। आग भी लग जाएगा, तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे।


