औरंगाबाद में नीलकंठ महादेव सेवा समिति की ओर से आज शाहपुर सूर्य मंदिर रोड स्थित होटल सूर्यांश पैलेस में भव्य समापन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिव भक्तों, समाजसेवियों और समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आरती और विधिवत पूजन से की गई, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान समिति के संस्थापक नीरज कुमार उर्फ लप्पू गुप्ता ने मंच से नीलकंठ महादेव सेवा समिति की वार्षिक गतिविधियों पर बात की। उन्होंने समिति की आय-व्यय का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने कहा कि नीलकंठ महादेव सेवा समिति विगत कई वर्षों से सावन माह में सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा करने वाले लाखों कांवरियों की निःस्वार्थ सेवा कर रही है। समिति की ओर से कांवरिया पथ पर लगाए जाने वाले शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, निःशुल्क भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम स्थल, स्नान व अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाती है। शिवभक्तों की सेवा में जुटी है समिति संस्था के नीरज कुमार ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव के साथ शिव भक्तों की सहायता करना है, ताकि लंबी और कठिन कांवर यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। समिति के सभी सदस्य पूर्ण निष्ठा, समर्पण और आपसी सहयोग के साथ सेवा कार्य में जुटे रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नीलकंठ महादेव सेवा समिति केवल सावन माह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वर्षभर कांवरियों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संकल्पित है। शिवभक्तों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान समिति के सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले शिव भक्तों, समाजसेवियों व स्वयंसेवकों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी सहयोगकर्ताओं ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया और भविष्य में भी समिति के साथ जुड़कर सेवा काम को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। औरंगाबाद में नीलकंठ महादेव सेवा समिति की ओर से आज शाहपुर सूर्य मंदिर रोड स्थित होटल सूर्यांश पैलेस में भव्य समापन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिव भक्तों, समाजसेवियों और समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आरती और विधिवत पूजन से की गई, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान समिति के संस्थापक नीरज कुमार उर्फ लप्पू गुप्ता ने मंच से नीलकंठ महादेव सेवा समिति की वार्षिक गतिविधियों पर बात की। उन्होंने समिति की आय-व्यय का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने कहा कि नीलकंठ महादेव सेवा समिति विगत कई वर्षों से सावन माह में सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा करने वाले लाखों कांवरियों की निःस्वार्थ सेवा कर रही है। समिति की ओर से कांवरिया पथ पर लगाए जाने वाले शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, निःशुल्क भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम स्थल, स्नान व अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाती है। शिवभक्तों की सेवा में जुटी है समिति संस्था के नीरज कुमार ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव के साथ शिव भक्तों की सहायता करना है, ताकि लंबी और कठिन कांवर यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। समिति के सभी सदस्य पूर्ण निष्ठा, समर्पण और आपसी सहयोग के साथ सेवा कार्य में जुटे रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नीलकंठ महादेव सेवा समिति केवल सावन माह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वर्षभर कांवरियों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संकल्पित है। शिवभक्तों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान समिति के सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले शिव भक्तों, समाजसेवियों व स्वयंसेवकों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी सहयोगकर्ताओं ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया और भविष्य में भी समिति के साथ जुड़कर सेवा काम को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


