विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16 जनवरी से शुरू होने वाली संभावित धन्यवाद यात्रा को लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए बेतिया नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर के बड़ा रमना मैदान में प्रस्तावित सभा को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, वहीं कुमारबाग स्थित स्पेशल इकोनामिक जोन (एसईजेड) में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जिलाधिकारी ने स्पेशल इकोनामिक जोन का किया निरीक्षण सीएम नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी तरनजीत सिंह ने कुमारबाग स्थित स्पेशल इकोनामिक जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान एसईजेड का निरीक्षण भी कर सकते हैं। धन्यवाद यात्रा को लेकर सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बड़ा रमना मैदान, कुमारबाग स्थित स्पेशल इकोनामिक जोन, जीएमसीएच, पथरी घाट जीएमसीएच से लेकर बरवत सेना तक लगभग 6.75 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। कुमारबाग में हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में वहीं कुमारबाग में हेलीपैड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चनपटिया के स्टार्टअप जोन में भी रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जदयू जिला अध्यक्ष शत्रुधासाद कुशवाहा ने बताया कि एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से धन्यवाद यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यदि यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होती है तो यह मुख्यमंत्री की 16वीं यात्रा होगी। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तैयारियों की रफ्तार से कार्यक्रम की प्रबल संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने प्रतिदिन 40 से मजदूरों को काम पर लगाया इधर, मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर कुमारबाग इंडस्ट्रियल एरिया को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रतिदिन 40 से अधिक मजदूरों द्वारा सफाई कार्य कराया जा रहा है। सड़कों की सफाई के लिए वाटर जेट का इस्तेमाल किया जा रहा है और दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत संचालित 14 औद्योगिक इकाइयों को पूरी तरह अपडेट किया जा चुका है। इसके अलावा पूर्वांचल टेक्सटाइल और संजीवद वूलन मिल्स द्वारा नई औद्योगिक इकाइयां शुरू करने की तैयारी है। वर्धन बायोगैस प्लांट संचालन की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं पीपीसी प्लांट के बुनियादी ढांचे को भी उन्नत किया जा रहा है। 452 एकड़ में फैले कुमारबाग इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत बने स्पेशल इकोनामिक जोन की 125 एकड़ जमीन की घेराबंदी का कार्य भी प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16 जनवरी से शुरू होने वाली संभावित धन्यवाद यात्रा को लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए बेतिया नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर के बड़ा रमना मैदान में प्रस्तावित सभा को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, वहीं कुमारबाग स्थित स्पेशल इकोनामिक जोन (एसईजेड) में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जिलाधिकारी ने स्पेशल इकोनामिक जोन का किया निरीक्षण सीएम नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी तरनजीत सिंह ने कुमारबाग स्थित स्पेशल इकोनामिक जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान एसईजेड का निरीक्षण भी कर सकते हैं। धन्यवाद यात्रा को लेकर सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बड़ा रमना मैदान, कुमारबाग स्थित स्पेशल इकोनामिक जोन, जीएमसीएच, पथरी घाट जीएमसीएच से लेकर बरवत सेना तक लगभग 6.75 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। कुमारबाग में हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में वहीं कुमारबाग में हेलीपैड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चनपटिया के स्टार्टअप जोन में भी रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जदयू जिला अध्यक्ष शत्रुधासाद कुशवाहा ने बताया कि एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से धन्यवाद यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यदि यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होती है तो यह मुख्यमंत्री की 16वीं यात्रा होगी। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तैयारियों की रफ्तार से कार्यक्रम की प्रबल संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने प्रतिदिन 40 से मजदूरों को काम पर लगाया इधर, मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर कुमारबाग इंडस्ट्रियल एरिया को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रतिदिन 40 से अधिक मजदूरों द्वारा सफाई कार्य कराया जा रहा है। सड़कों की सफाई के लिए वाटर जेट का इस्तेमाल किया जा रहा है और दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत संचालित 14 औद्योगिक इकाइयों को पूरी तरह अपडेट किया जा चुका है। इसके अलावा पूर्वांचल टेक्सटाइल और संजीवद वूलन मिल्स द्वारा नई औद्योगिक इकाइयां शुरू करने की तैयारी है। वर्धन बायोगैस प्लांट संचालन की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं पीपीसी प्लांट के बुनियादी ढांचे को भी उन्नत किया जा रहा है। 452 एकड़ में फैले कुमारबाग इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत बने स्पेशल इकोनामिक जोन की 125 एकड़ जमीन की घेराबंदी का कार्य भी प्रस्तावित है।


