बक्सर में 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता:उद्घाटन मैच में पटना ने मुगलसराय को 121 रन से रौंदा, कुंदन शर्मा मैन ऑफ द मैच

बक्सर में 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता:उद्घाटन मैच में पटना ने मुगलसराय को 121 रन से रौंदा, कुंदन शर्मा मैन ऑफ द मैच

बक्सर के किला मैदान में 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी पटना ने मुगलसराय को 121 रनों से हराकर विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम अरुण कुमार सिंह और एसडीएम अविनाश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्ले से गेंद को हिट कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ और पिंटू सिंघानिया द्वारा आतिशबाजी भी की गई। बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे
उद्घाटन समारोह में डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव जी, नंद जी जायसवाल, संजय सिंह राजनेता, इंद्र प्रताप सिंह, डॉ. श्रवण तिवारी, राकेश राय, योगेश राय, प्रमोद पांडे, झब्बू राय, दीपक सिंह सहित वार्ड पार्षद अखिलेश पांडे, ऋषिकेश त्रिपाठी, नंदू पांडे, ओम जी यादव, अनुराग पांडे, डॉ. सोहेल अहमद और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। कुंदन शर्मा ने सर्वाधिक 75 रन का योगदान दिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। पटना की ओर से कुंदन शर्मा ने सर्वाधिक 75 रन का योगदान दिया। कप्तान आकाश राज ने 53 रन, आदित्य ने नाबाद 46 रन और सूरज कश्यप ने 40 रन बनाए। उत्सव ने 16 रन और आदित्य ने 10 रन बनाए
मुगलसराय की ओर से दीपक ने 3 विकेट लिए, जबकि पंकज, आदित्य, आरबी और अतुल को एक-एक सफलता मिली। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुगलसराय की टीम 20.2 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुगलसराय की तरफ से चंद्रकांत ने 35 रन, दीपक ने 31 रन, विक्रम ने 21 रन, उत्सव ने 16 रन और आदित्य ने 10 रन बनाए। कुंदन शर्मा को मैन ऑफ द मैच
पटना की ओर से शशीम और आकाश राज ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि आदर्श, प्रीतम, पवन, सूरज और हर्ष को एक-एक विकेट मिला। कुंदन शर्मा को 75 रन की पारी के लिए वार्ड पार्षद दीपक सिंह द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर सुशांत ब्लास्टर की टीम ने किया। कमेंट्री की जिम्मेदारी जितेंद्र प्रसाद, विक्की जायसवाल और अनुराग श्रीवास्तव ने निभाई। ऑनलाइन स्कोरिंग अमन फरीदी, जबकि ऑफलाइन स्कोरिंग रणधीर और आफताब आलम ने की। अंपायर के रूप में राजेश यादव और संजीव कुमार तिवारी मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से निमतुल्लाह फरीदी, फरह अंसारी, संजय राय, पंकज वर्मा, शेखू फरीदी, सेठ छन्नू लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सफल आयोजन में योगदान दिया।प्रतियोगिता के अगले मैच में कल मोतिहारी और पूर्व मध्य रेलवे दानापुर की टीमें आमने-सामने होंगी। बक्सर के किला मैदान में 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी पटना ने मुगलसराय को 121 रनों से हराकर विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम अरुण कुमार सिंह और एसडीएम अविनाश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्ले से गेंद को हिट कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ और पिंटू सिंघानिया द्वारा आतिशबाजी भी की गई। बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे
उद्घाटन समारोह में डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव जी, नंद जी जायसवाल, संजय सिंह राजनेता, इंद्र प्रताप सिंह, डॉ. श्रवण तिवारी, राकेश राय, योगेश राय, प्रमोद पांडे, झब्बू राय, दीपक सिंह सहित वार्ड पार्षद अखिलेश पांडे, ऋषिकेश त्रिपाठी, नंदू पांडे, ओम जी यादव, अनुराग पांडे, डॉ. सोहेल अहमद और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। कुंदन शर्मा ने सर्वाधिक 75 रन का योगदान दिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। पटना की ओर से कुंदन शर्मा ने सर्वाधिक 75 रन का योगदान दिया। कप्तान आकाश राज ने 53 रन, आदित्य ने नाबाद 46 रन और सूरज कश्यप ने 40 रन बनाए। उत्सव ने 16 रन और आदित्य ने 10 रन बनाए
मुगलसराय की ओर से दीपक ने 3 विकेट लिए, जबकि पंकज, आदित्य, आरबी और अतुल को एक-एक सफलता मिली। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुगलसराय की टीम 20.2 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुगलसराय की तरफ से चंद्रकांत ने 35 रन, दीपक ने 31 रन, विक्रम ने 21 रन, उत्सव ने 16 रन और आदित्य ने 10 रन बनाए। कुंदन शर्मा को मैन ऑफ द मैच
पटना की ओर से शशीम और आकाश राज ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि आदर्श, प्रीतम, पवन, सूरज और हर्ष को एक-एक विकेट मिला। कुंदन शर्मा को 75 रन की पारी के लिए वार्ड पार्षद दीपक सिंह द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर सुशांत ब्लास्टर की टीम ने किया। कमेंट्री की जिम्मेदारी जितेंद्र प्रसाद, विक्की जायसवाल और अनुराग श्रीवास्तव ने निभाई। ऑनलाइन स्कोरिंग अमन फरीदी, जबकि ऑफलाइन स्कोरिंग रणधीर और आफताब आलम ने की। अंपायर के रूप में राजेश यादव और संजीव कुमार तिवारी मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से निमतुल्लाह फरीदी, फरह अंसारी, संजय राय, पंकज वर्मा, शेखू फरीदी, सेठ छन्नू लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सफल आयोजन में योगदान दिया।प्रतियोगिता के अगले मैच में कल मोतिहारी और पूर्व मध्य रेलवे दानापुर की टीमें आमने-सामने होंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *