स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम मार्च को पटना आने वाली है। इसे लेकर पटना नगर निगम ने भी तैयारी तेज कर दी है। आज पटना नगर निगम मुख्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप की अध्यक्षता नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने की। इस कार्यशाला के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय मानकों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, शिकायत निवारण तंत्र, नागरिक सहभागिता, फील्ड स्तर पर नियमित और तकनीकी मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्री-असेसमेंट तैयारियों की समीक्षा की गई नगर आयुक्त ने प्री-असेसमेंट तैयारियों के अंतर्गत गैप एनालिसिस, सुधारात्मक उपायों के क्रियान्वयन, सूचना-शिक्षा-संचार (IEC) अभियानों में तेजी और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सर्वेक्षण से पूर्व जमीनी स्तर पर 100 प्रतिशत स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। इस आयोजित कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण में सभी श्रेणी में अच्छी रेटिंग प्राप्त करने के लिए एक डिटेल कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। सभी कार्यों की हर रोज होगी समीक्षा नगर आयुक्त द्वारा हर दिन सुबह 7 बजे और रात 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की जाएगी। पटना नगर निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें, कचरा प्रबंधन के निर्धारित नियमों का पालन करें और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। पिछले साल पटना को थ्री-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। इसलिए इस बार लक्ष्य और बेहतर रैंकिंग प्राप्त करना है। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम मार्च को पटना आने वाली है। इसे लेकर पटना नगर निगम ने भी तैयारी तेज कर दी है। आज पटना नगर निगम मुख्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप की अध्यक्षता नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने की। इस कार्यशाला के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय मानकों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, शिकायत निवारण तंत्र, नागरिक सहभागिता, फील्ड स्तर पर नियमित और तकनीकी मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्री-असेसमेंट तैयारियों की समीक्षा की गई नगर आयुक्त ने प्री-असेसमेंट तैयारियों के अंतर्गत गैप एनालिसिस, सुधारात्मक उपायों के क्रियान्वयन, सूचना-शिक्षा-संचार (IEC) अभियानों में तेजी और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सर्वेक्षण से पूर्व जमीनी स्तर पर 100 प्रतिशत स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। इस आयोजित कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण में सभी श्रेणी में अच्छी रेटिंग प्राप्त करने के लिए एक डिटेल कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। सभी कार्यों की हर रोज होगी समीक्षा नगर आयुक्त द्वारा हर दिन सुबह 7 बजे और रात 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की जाएगी। पटना नगर निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें, कचरा प्रबंधन के निर्धारित नियमों का पालन करें और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। पिछले साल पटना को थ्री-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। इसलिए इस बार लक्ष्य और बेहतर रैंकिंग प्राप्त करना है।


