दरभंगा में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला इकाई की कार्यसमिति की बैठक सह मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन रविवार को सदर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने की। बैठक में ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ की वर्तमान नियमावली में संशोधन, पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पेंशन योजना पत्रकारों के जीवन से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पेंशन नियमावली इतनी जटिल है कि अधिकांश पत्रकार इसका लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं। ऐसे में यूनियन के माध्यम से जिला और राज्य स्तर पर आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता है। पत्रकारों ने अपने विचार रखे मुख्य अतिथि सदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि संगठन में ही वास्तविक शक्ति होती है। एकजुट होकर किए गए प्रयास निश्चित रूप से सफल होते हैं। वहीं, सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस और पत्रकार का कार्य काफी हद तक समान है। दोनों समाज से जुड़ी सच्चाइयों को सामने लाने का कार्य करते हैं, इसलिए अपनी मांगों और विचारों को संवैधानिक तरीके से रखना आवश्यक है। यूनियन के वरिष्ठ सदस्य शशि कुमार ‘नीलू’ ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की मांगों को लेकर 13 जनवरी से ट्विटर (X) अभियान चलाया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी रवि प्रकाश ने सदस्यों को दी। बैठक में उपाध्यक्ष संजीव कुमार, मुकेश कुमार, पुनीत सिन्हा, सुनील कुमार मिश्रा, शशि भूषण चौधरी, ललित नारायण साह, इरफान अहमद पैदल, विशाल भंडारी, राजन कुमार, आशीष कुमार सिंह, प्रकाश झा, डॉ. शिव शंकर सिंह, राज कुमार गणेशन, दीपक कुमार झा, मनोज झा, आर्या शंकर, मनीष कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार, सुनील भारती सहित कई पत्रकारों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोज कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। विषय प्रवेश और संचालन महासचिव शशि मोहन भारद्वाज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार चौधरी ने किया। दरभंगा में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला इकाई की कार्यसमिति की बैठक सह मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन रविवार को सदर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने की। बैठक में ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ की वर्तमान नियमावली में संशोधन, पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पेंशन योजना पत्रकारों के जीवन से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पेंशन नियमावली इतनी जटिल है कि अधिकांश पत्रकार इसका लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं। ऐसे में यूनियन के माध्यम से जिला और राज्य स्तर पर आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता है। पत्रकारों ने अपने विचार रखे मुख्य अतिथि सदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि संगठन में ही वास्तविक शक्ति होती है। एकजुट होकर किए गए प्रयास निश्चित रूप से सफल होते हैं। वहीं, सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस और पत्रकार का कार्य काफी हद तक समान है। दोनों समाज से जुड़ी सच्चाइयों को सामने लाने का कार्य करते हैं, इसलिए अपनी मांगों और विचारों को संवैधानिक तरीके से रखना आवश्यक है। यूनियन के वरिष्ठ सदस्य शशि कुमार ‘नीलू’ ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की मांगों को लेकर 13 जनवरी से ट्विटर (X) अभियान चलाया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी रवि प्रकाश ने सदस्यों को दी। बैठक में उपाध्यक्ष संजीव कुमार, मुकेश कुमार, पुनीत सिन्हा, सुनील कुमार मिश्रा, शशि भूषण चौधरी, ललित नारायण साह, इरफान अहमद पैदल, विशाल भंडारी, राजन कुमार, आशीष कुमार सिंह, प्रकाश झा, डॉ. शिव शंकर सिंह, राज कुमार गणेशन, दीपक कुमार झा, मनोज झा, आर्या शंकर, मनीष कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार, सुनील भारती सहित कई पत्रकारों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोज कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। विषय प्रवेश और संचालन महासचिव शशि मोहन भारद्वाज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार चौधरी ने किया।


