पटना में कंकड़बाग इलाके के पाटलिपुत्र खेल कॉम्प्लेक्स के पास से सुमित कुमार (25) का फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया था। पुलिस ने कुछ देर में ही उसे बरामद कर लिया। सुमित को अज्ञात बदमाशों ने बाइक से उठाकर कार में लेकर फरार हो गए। इस घटना को देखकर पास की झुग्गी से एक युवक ने कंकड़बाग थाने को खबर की। पुलिस पहुंचीं और पड़ताल शुरू की। खोजबीन के दौरान आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने चेज करना शुरू किया। तकरीबन 2 घंटे तक पुलिस शहर में पीछा करती रही। बहादुरपुर इलाके में आरोपियों की घेराबंदी की गई। जिसके बाद युवक सुमित को बहादुरपुर बगीचा के पास छोड़कर सभी बदमाश भाग गए। युवक के मुताबिक इस घटना में 5 लोग थे। 3 कार और 2 बाइक से थे। सुमित पृथ्वीपुर चिरैयाटांड़ का रहने वाले है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। 10 दिन पहले चाय गिरने के दौरान हुआ था विवाद युवक ने पुलिस को बताया है कि अक्सर पाटलिपुत्र खेल परिसर के पास आया करता था। करीब घटना के 10 रोज पहले चाय पीने के दौरान मेरे हाथ से लगकर कुछ युवकों की चाय गिर गई थी। जिसे लेकर विवाद हुआ था। युवक को आशंका है कि इसी विवाद में उसका अपहरण किया गया था। अपहरण करने वालों की नीयत मारपीट और सबक सिखाने की थी। किडनैपर की बाइक भी बरामद ASP सदर अभिनव कुमार ने बताया कि घटना के बारे में युवक की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस अपने स्तर से पता लगाने में जुटी है। अपहरणकर्ताओं की एक बाइक मिली है। जिसके नंबर के आधार पर उनकी पहचान हो रही है। अपहरण किस वजह से हुई थी, बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही क्लियर होगा। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पटना में कंकड़बाग इलाके के पाटलिपुत्र खेल कॉम्प्लेक्स के पास से सुमित कुमार (25) का फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया था। पुलिस ने कुछ देर में ही उसे बरामद कर लिया। सुमित को अज्ञात बदमाशों ने बाइक से उठाकर कार में लेकर फरार हो गए। इस घटना को देखकर पास की झुग्गी से एक युवक ने कंकड़बाग थाने को खबर की। पुलिस पहुंचीं और पड़ताल शुरू की। खोजबीन के दौरान आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने चेज करना शुरू किया। तकरीबन 2 घंटे तक पुलिस शहर में पीछा करती रही। बहादुरपुर इलाके में आरोपियों की घेराबंदी की गई। जिसके बाद युवक सुमित को बहादुरपुर बगीचा के पास छोड़कर सभी बदमाश भाग गए। युवक के मुताबिक इस घटना में 5 लोग थे। 3 कार और 2 बाइक से थे। सुमित पृथ्वीपुर चिरैयाटांड़ का रहने वाले है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। 10 दिन पहले चाय गिरने के दौरान हुआ था विवाद युवक ने पुलिस को बताया है कि अक्सर पाटलिपुत्र खेल परिसर के पास आया करता था। करीब घटना के 10 रोज पहले चाय पीने के दौरान मेरे हाथ से लगकर कुछ युवकों की चाय गिर गई थी। जिसे लेकर विवाद हुआ था। युवक को आशंका है कि इसी विवाद में उसका अपहरण किया गया था। अपहरण करने वालों की नीयत मारपीट और सबक सिखाने की थी। किडनैपर की बाइक भी बरामद ASP सदर अभिनव कुमार ने बताया कि घटना के बारे में युवक की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस अपने स्तर से पता लगाने में जुटी है। अपहरणकर्ताओं की एक बाइक मिली है। जिसके नंबर के आधार पर उनकी पहचान हो रही है। अपहरण किस वजह से हुई थी, बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही क्लियर होगा। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।


