गोगरी में ‘विट’ के नाम पर नकली क्रीम की बिक्री:तीन दुकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में माल जब्त, दुकानदारों पर FIR की तैयारी

गोगरी में ‘विट’ के नाम पर नकली क्रीम की बिक्री:तीन दुकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में माल जब्त, दुकानदारों पर FIR की तैयारी

खगड़िया जिले के गोगरी में नामी कॉस्मेटिक ब्रांड ‘विट’ के नाम पर नकली हेयर रिमूवर क्रीम बेचे जाने का खुलासा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों और गोगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को जमालपुर बाजार स्थित तीन दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली हेयर रिमूवर क्रीम जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में अनुसंधान पद पर कार्यरत रोहित कुमार को यह सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि गोगरी के जमालपुर बाजार में शालीमार स्टोर, न्यू शालीमार स्टोर और विकास जनरल स्टोर में ‘विट’ हेयर रिमूवर क्रीम के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोगरी पुलिस के सहयोग से इन दुकानों पर कार्रवाई की गई। 30 ग्राम के 49 पीस नकली ‘विट’ जब्त
छापेमारी के दौरान शालीमार स्टोर से 30 ग्राम के 9 पीस और 50 ग्राम के 55 पीस नकली क्रीम बरामद हुई। न्यू शालीमार स्टोर से 30 ग्राम के 5 पीस और विकास जनरल स्टोर से 30 ग्राम के 49 पीस नकली ‘विट’ हेयर रिमूवर क्रीम जब्त की गई। पुलिस ने सभी बरामद सामानों को अपने कब्जे में ले लिया है। सोर्स का पता लगाने में जुटी पुलिस
इस मामले में शालीमार स्टोर के दुकानदार बंटी केशरी, न्यू शालीमार स्टोर के संचालक अंकित कुमार और विकास जनरल स्टोर के संचालक बुचक तांती के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत गोगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुकानदार ये नकली उत्पाद किन स्रोतों से प्राप्त कर असली कीमत पर बेच रहे थे। गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम कुमार ने बताया कि अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी रोहित कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खगड़िया जिले के गोगरी में नामी कॉस्मेटिक ब्रांड ‘विट’ के नाम पर नकली हेयर रिमूवर क्रीम बेचे जाने का खुलासा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों और गोगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को जमालपुर बाजार स्थित तीन दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली हेयर रिमूवर क्रीम जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में अनुसंधान पद पर कार्यरत रोहित कुमार को यह सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि गोगरी के जमालपुर बाजार में शालीमार स्टोर, न्यू शालीमार स्टोर और विकास जनरल स्टोर में ‘विट’ हेयर रिमूवर क्रीम के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोगरी पुलिस के सहयोग से इन दुकानों पर कार्रवाई की गई। 30 ग्राम के 49 पीस नकली ‘विट’ जब्त
छापेमारी के दौरान शालीमार स्टोर से 30 ग्राम के 9 पीस और 50 ग्राम के 55 पीस नकली क्रीम बरामद हुई। न्यू शालीमार स्टोर से 30 ग्राम के 5 पीस और विकास जनरल स्टोर से 30 ग्राम के 49 पीस नकली ‘विट’ हेयर रिमूवर क्रीम जब्त की गई। पुलिस ने सभी बरामद सामानों को अपने कब्जे में ले लिया है। सोर्स का पता लगाने में जुटी पुलिस
इस मामले में शालीमार स्टोर के दुकानदार बंटी केशरी, न्यू शालीमार स्टोर के संचालक अंकित कुमार और विकास जनरल स्टोर के संचालक बुचक तांती के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत गोगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुकानदार ये नकली उत्पाद किन स्रोतों से प्राप्त कर असली कीमत पर बेच रहे थे। गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम कुमार ने बताया कि अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी रोहित कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *