कोशी प्रमंडल को मिले नए डीआईजी कुमार आशीष:बोले-अपराध नियंत्रण और जन शिकायतों को निपटाना प्राथमिकता

कोशी प्रमंडल को मिले नए डीआईजी कुमार आशीष:बोले-अपराध नियंत्रण और जन शिकायतों को निपटाना प्राथमिकता

कोशी प्रमंडल के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में कुमार आशीष ने रविवार सुबह 11 बजे विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने पर उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के पुलिस अधीक्षकों ने कार्यालय पहुंचकर डीआईजी का स्वागत किया। सहरसा हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेन्द्र पांडे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के बाद डीआईजी रूप कुमार आशीष ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने बताया कि कोशी प्रमंडल के तीनों जिले सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डीआईजी ने कहा कि पुराने लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी और समयबद्ध तरीके से उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। शराब के अवैध कारोबार, तस्करी और इससे जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और बॉर्डर इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। तकनीक का उपयोग कर पुलिसिंग को बनाएंगे प्रभावी डीआईजी ने कहा कि सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। तकनीक का अधिकतम उपयोग कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय और बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जन शिकायतों की सुनवाई में तेजी लाई जाएगी और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक डीआईजी कार्यालय पहुंचे, जहां उनके साथ जिलेवार कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीआईजी रूप कुमार आशीष ने कहा कि टीम वर्क और अनुशासित पुलिसिंग के जरिए कोशी प्रमंडल में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कोशी प्रमंडल के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में कुमार आशीष ने रविवार सुबह 11 बजे विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने पर उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के पुलिस अधीक्षकों ने कार्यालय पहुंचकर डीआईजी का स्वागत किया। सहरसा हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेन्द्र पांडे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के बाद डीआईजी रूप कुमार आशीष ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने बताया कि कोशी प्रमंडल के तीनों जिले सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डीआईजी ने कहा कि पुराने लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी और समयबद्ध तरीके से उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। शराब के अवैध कारोबार, तस्करी और इससे जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और बॉर्डर इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। तकनीक का उपयोग कर पुलिसिंग को बनाएंगे प्रभावी डीआईजी ने कहा कि सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। तकनीक का अधिकतम उपयोग कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय और बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जन शिकायतों की सुनवाई में तेजी लाई जाएगी और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक डीआईजी कार्यालय पहुंचे, जहां उनके साथ जिलेवार कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीआईजी रूप कुमार आशीष ने कहा कि टीम वर्क और अनुशासित पुलिसिंग के जरिए कोशी प्रमंडल में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *