हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत:एक चालक की मौत, हेल्पर गंभीर घायल

हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत:एक चालक की मौत, हेल्पर गंभीर घायल

हमीरपुर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर रविवार के दिन एक भीषण सड़क हादसे हुआ है। यहां दो ट्रैकों की आमने सामने भिड़ंत हुई है। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-34 पर जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कानपुर और कबरई की ओर से आ रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक संख्या UP 78 JN 5348 के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि हेल्पर का इलाज जारी है।पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बताया, मृतक चालक की पहचान विकास सिंह, निवासी सुरौली बुजुर्ग, थाना सुमेरपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल हेल्पर राघवेंद्र सिंह, जो इसी गांव का निवासी है, का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *